यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election से पहले दिल्ली कांग्रेस के लिए नया चेहरा! बंद दरवाजों के पीछे प्रियंका गांधी की रणनीति...
Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल की जगह पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश प्र ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका ने जेपी अग्रवाल से उनके आवास पर की मुलाकात
- दिल्ली कांग्रेस इकाई के लिए नया प्रमुख तय करने के लिए पार्टी में चल रही चर्चा
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल की जगह पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश प्रभारी नियुक्त करने के कुछ दिन बाद पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा ने अग्रवाल से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। प्रियंका रविवार को अग्रवाल के आवास पर पहुंचीं और उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बताया जाता है कि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात दिल्ली कांग्रेस इकाई के लिए नया प्रमुख तय करने के लिए पार्टी में चल रही चर्चा के मद्देनजर हुई है।
मध्य प्रदेश में निभाई अहम भूमिका
दूसरी तरफ अग्रवाल की जगह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। सुरजेवाला कर्नाटक के प्रभारी भी हैं। उन्होंने दक्षिणी राज्य में पार्टी को सत्ता में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बीच, मध्य प्रदेश प्रभारी के रूप में अग्रवाल ने कमल नाथ और दिग्विजय सिंह जैसे पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ मिलकर काम किया और राज्य में तैयारियां जोरों पर हैं।
राज्य में 2018 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाली कांग्रेस ने मार्च 2020 में सत्ता खो दी, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने 22 वफादार विधायकों के साथ विद्रोह कर भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस राज्य में वापसी करना चाह रही है, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं और उसने लोगों को कई गारंटी भी दी है।
रिपोर्ट इनपुट- संजीव