यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में 889 प्रत्याशी मैदान में, पढ़ें किस राज्य की कितनी सीटों पर होगी वोटिंग?
Lok Sabha Election 2024 25 मई को छठे चरण का मतदान होगा। दिल्ली और हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर इसी चरण में वोटिंग होगी। सबसे अधिक 223 प्रत्याशी हरिय ...और पढ़ें

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। कुल 889 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के 20 प्रत्याशी भी शामिल हैं। पहले यहां तीसरे चरण में मतदान होना था। मगर बाद में छठे चरण में स्थगित कर दिया गया था।
900 नामांकन पत्र मिले वैध
कुल 1978 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह मई थी। जांच के बाद 900 नामांकन पत्र वैध मिले। वहीं अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में कुल 28 नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें 21 वैध मिले थे।
रांची में सर्वाधिक नामांकन
उत्तर प्रदेश में 470, हरियाणा में 370, झारखंड के रांची संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 70 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 69 नामांकन-पत्र दाखिल हुए। छठे चरण में एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 15 है।
कहां-कितनी सीटों पर वोटिंग?
बिहार की आठ, हरियाणा की 10, दिल्ली की सात, जम्मू-कश्मीर की एक, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर इस चरण में मतदान है।
कहां-कितने प्रत्याशी?
बिहार में 86, हरियाणा में 223, जम्मू-कश्मीर में 20, झारखंड में 93, दिल्ली में 162, ओडिशा में 64, उत्तर प्रदेश में 162 और पश्चिम बंगाल 79 प्रत्याशी मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें: भाजपा कैसे करेगी 400 पार? किन राज्यों में मिल रही बढ़त, जेपी नड्डा ने खुलकर बताया