Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: सातवें चरण में 904 प्रत्याशी मैदान में, पढ़ें किस राज्य की कितनी सीटों पर एक जून को होगा मतदान

    Updated: Thu, 23 May 2024 03:12 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 सातवें चरण के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 का शोर थम जाएगा। चार जून को मतगणना होगी। इस चरण में आठ राज्यों की कुल 57 लोकसभा सीटों प ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: सातवें चरण में 904 प्रत्याशी मैदान में।
    लोकसभा चुनाव 2024: सातवें चरण में 904 प्रत्याशी मैदान में।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। एक जून को सातवें चरण का मतदान होगा। आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर 904 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 2105 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। मगर जांच के बाद 954 नामांकन वैध मिले। 50 प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद कुल 904 प्रत्याशी मैदान में हैं। पंजाब में सबसे अधिक 328 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या तीसरी बार क्लीन स्वीप कर पाएगी भाजपा, हिमाचल की सभी सीटों पर इस बार क्यों रोचक है मुकाबला?

    पंजाब में सबसे अधिक नामांकन

    पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर इसी चरण में एक साथ चुनाव होगा। पंजाब में सबसे अधिक 598 और उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर 495 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। बिहार की जहानाबाद लोकसभा सीट पर सर्वाधिक 73 और इसके बाद पंजाब के लुधियाना में 70 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। एक लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का औसत आंकड़ा 16 है।

    किस राज्य की कितनी सीटों पर चुनाव?

    सातवें चरण में बिहार की आठ, चंडीगढ़ की एक, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन, ओडिशा की छह, पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर चुनाव होगा। इसी चरण के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। चार जून को मतगणना होगी।

    कहां-कितने प्रत्याशी मैदान में

    सातवें चरण में बिहार में 134, चंडीगढ़ में 19, हिमाचल प्रदेश में 37, झारखंड में 52, ओडिशा में 66, पंजाब में 328, उत्तर प्रदेश में 144 और पश्चिम बंगाल में 124 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हरसिमरत के पास सबसे अधिक संपत्ति, 199 दागी और 299 करोड़पति; सातवें चरण के प्रत्याशियों की कुंडली