यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को झुलसा रहा गुटबाजी का ताप, किरण के आरोपों से भूचाल; हाईकमान ने दोनों गुटों को किया तलब
Lok Sabha Election 2024 हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा क ...और पढ़ें

बलवान शर्मा, नारनौल। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। गुटबाजी का ताप अब इतना बढ़ चुका है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झुलसाने लगा है।
कांग्रेस में एसआरके (सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी) और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के बीच चल रही खींचतान का नतीजा रविवार को उस समय देखने को मिला, जब किरण चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि उनकी राजनीति को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की सातों सीटों पर हुई मतों की बारिश, पढ़ें- कहां-कितने फीसदी हुआ मतदान?
किरण के इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस में सियासी भूचाल आ गया है। इस बयान ने अन्य सीटों पर भी कांग्रेस प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है। सूत्र बताते हैं कि किरण चौधरी के आरोपों के बाद पार्टी हाईकमान की भी चिंता बढ़ गई है और दोनों ही गुटों को तलब कर लिया है। ताकि दोनों गुटों के बीच खिंची तलवारों को वापस म्यान तक पहुंचाया जा सके।