Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: मेरठ से अरुण गोविल चुनावी मैदान में, सियासी पिच पर रामायण और महाभारत के ये कलाकार भी मचा चुके हैं धूम

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 04:07 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल ने मेरठ से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार हैं। वे भाजपा के प्रत्याशी के बतौर ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: रामायण और महाभारत के कई एक्टर राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं।
    Lok Sabha Election 2024: रामायण और महाभारत के कई एक्टर राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म एवं टेलीविजन के सितारों का राजनीति में आना कोई नई बात नहीं है। अब तक अनेक हस्तियां सियासी जमीन पर अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। रामायण और महाभारत जैसे लोकप्रिय सीरियलों के किरदार भी इससे अछूते नहीं रहे हैं।

    गौरतलब है कि हाल ही में रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भाजपा ने मेरठ से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले सीता का रोल करने वाली दीपिका चिखलिया और हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह भी भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं।

    सियासत में 'महाभारत'

    रामायण ही नहीं, महाभारत के किरदार भी राजनीति की पिच पर बैटिंग कर चुके हैं। बीआर चोपड़ा द्वारा रचित महाभारत सीरियल में श्रीकृष्ण की भूमिका में नजर आए नितीश भारद्वाज ने साल 1996 में भाजपा के टिकट पर जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था और जीत हासिल की थी।

    चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

    इसके बाद 1999 का चुनाव उन्होंने मप्र की राजगढ़ सीट लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें मप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने हराया था। महाभारत में कौरवों और पांडवों के पूर्वज राजा भरत की भूमिका निभाने वाला अभिनेता राज बब्बर तो लंबी सियासी पारी खेल चुके हैं और अभी भी कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं। वह यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 में पांच सबसे बड़ी जीत में तीन अकेले गुजरात से, पांचों सीट पर एक ही पार्टी का था कब्जा

    इन्होंने भी आजमाई किस्मत

    महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली भाजपा से राज्यसभा की मनोनीत सदस्य रह चुकी हैं। वहीं, युधिष्ठिर की भूमिका में नजर आए गजेन्द्र चौहान भी भाजपा का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें पार्टी ने 2015 में एफटीआईआई का चेयरमैन भी बनाया था।

    महाभारत के भीम यानी प्रवीण कुमार भी आम आदमी पार्टी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। साल 2022 में उनका निधन हो गया था। इसके अलावा भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना का भी भाजपा से जुड़ाव रहा है।

    ये भी पढ़ें- Election Manifesto: क्या होता है चुनावी घोषणापत्र? इसे लेकर क्या है सुप्रीम कोर्ट औैर चुनाव आयोग की गाइडलाइन