Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    11 राज्‍यों की 93 सीटों पर मतदान आज, आपके यहां कितने बजे तक होगी वोटिंग? बूथ पर होंगे ये खास इंतजाम

    Updated: Tue, 07 May 2024 06:40 AM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 लोकतंत्र के महापर्व के तीसरे चरण की वोटिंग सात मई यानी आज है। गर्मी से बचने के लिए चुनाव आयोग ने खास इंतजाम किए हैं। हर मतदान ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 93 लोकसभा सीटों पर मतदान।
    लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 93 लोकसभा सीटों पर मतदान।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर आज यानी 7 मई को मतदान है। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। यूं तो मतदान का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में मतदान का समय अलग-अलग है।

    अगर आपकी लोकसभा सीट पर भी कल मतदान हैं तो यहां पढ़िए कि कब से कब तक होगा मतदान और केंद्रों पर आपके लिए किन सुविधाओं का होगा इंतजाम...

    मतदान केंद्रों पर मिलेंगी ये सुविधाएं

    मतदान केंद्रों पर छाया के लिए टेंट की व्यवस्था होगी। ठंडा पानी भी उपलब्ध होगा। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर का इंतजाम होगा। एनसीसी, एनएसएस और स्काउट के स्वयंसेवक भी मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। पैरामेडिकल स्टाफ और मेडिकल किट की व्यवस्था भी रहेगी। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। क्रेच की व्यवस्था भी रहेगी।

    जानें मतदान की टाइमिंग

    असम की चार लोकसभा सीटों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। बिहार की झंझारपुर, सुपौल और अररिया लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मधेपुरा में सिर्फ महिषी विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी जगह सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। महिषी विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।

    यह भी पढ़ें: तीसरे चरण की 20 हाईप्रोफाइल सीटें: दांव पर इन 10 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा, 4 पूर्व सीएम की अग्निपरीक्षा, बेटा-बेटी और दामाद भी मैदान में

    इन राज्यों में सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान

    बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट के अंतर्गत अलौली, बेलदौर और सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। बाकी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादर नगर हवेली व दमन और दीव में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

    खबरें और भी

    गुजरात की सभी सीटों पर वोटिंग

    तीसरे चरण में गुजरात की सभी 25 सीटों पर चुनाव होगा। यहां की सूरत सीट पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुका है। कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर भी मंगलवार को मतदान होना है। यहां कुल 28 सीटें हैं, 14 पर पहले ही चुनाव हो चुका है। इसी चरण के साथ गुजरात और कर्नाटक में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: इस प्रदेश में आधे से अधिक प्रत्याशियों की जमानत होती है जब्त, 1952 से 2019 तक कायम है ये रिकॉर्ड

    मतदाता पहचान पत्र के हैं 10 से अधिक विकल्प

    निर्वाचन आयोग के अनुसार आधार कार्ड, पैन कार्ड, विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी), सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अंतर्गत भारत के महारजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड से मतदान कर सकते हैं। मगर मतदाता सूची में नाम का होना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: इन 25 कंपनियों में लगा है राहुल गांधी का पैसा, म्यूचुअल फंड और पीपीएफ में करोड़ों का निवेश; देखें पूरा ब्योरा