Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में हुई सबसे कम वोटिंग, आपके प्रदेश में कि​तना हुआ मतदान, यहां देखें हर Phase का आंकड़ा

    Updated: Sun, 26 May 2024 01:04 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 छठे चरण में सबसे कम वोटिंग हुई है। शनिवार को रात 1145 बजे तक 61.20 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। छह चरणों में सबसे कम वोटिंग इ ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण में 61.20 प्रतिशत हुआ मतदान। (फोटो- चुनाव आयोग)
    लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण में 61.20 प्रतिशत हुआ मतदान। (फोटो- चुनाव आयोग)

    HighLights

    1. चौथे चरण में सबसे अधिक 69.16 प्रतिशत हुआ था मतदान
    2. आखिरी चरण में एक जून को 57 सीटों पर होगी वोटिंग

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। छठे चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 लोकसभा सीटों पर 25 मई को चुनाव संपन्न हुआ। रात 11:45 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक छठे चरण में देश में कुल 61.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि ये अभी अंतिम आंकड़े नहीं हैं। सबसे अधिक मतदान पश्चिम बंगाल में 79.47 और सबसे कम उत्तर प्रदेश में 54.03 फीसदी दर्ज किया गया है। पिछले पांच चरणों के मुकाबले सबसे कम मतदान इसी चरण में हुआ है।

    यह भी पढ़ें: रथयात्राओं के अडिग रथी लालकृष्ण आडवाणी, कैसे बदली थी सियासत की हवा? अटल जी से था अनूठा रिश्ता

                                

                                  लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण में कहां-कितना हुआ मतदान

     प्रदेश मतदान प्रतिशत
    बिहार 55.24
    हरियाणा 60.04
    झारखंड 63.76
    जम्मू-कश्मीर 54.30
    दिल्ली 57.67
    ओडिशा 69.56
    उत्तर प्रदेश 54.03
    पश्चिम बंगाल 79.47

    किस चरण में कितनी वोटिंग?

    लोकसभा चुनाव के छह चरण संपन्न हो चुके हैं। अब सिर्फ एक चरण यानी सातवें चरण का चुनाव बाकी है। पहले चरण में 66.14 और दूसरे चरण में 66.71 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। तीसरे चरण में 65.68 और चौथे चरण में 69.16 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। वहीं पांचवें चरण में 62.2 फीसदी कुल मततदान हुआ था।

    सातवें चरण में 904 प्रत्याशी मैदान में

    अभी तक देश की 486 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। सातवें चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर एक जून को मतदान होगा। कुल 904 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी चरण में पंजाब की सभी 13 सीटों पर एक साथ चुनाव है। चार जून को मतगणना होगी।

    यह भी पढ़ें: यूपी की इस सीट पर कांटे की टक्कर, केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर लगी, चौंकाने वाले हैं यहां के समीकरण

    खबरें और भी