Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चौथे चरण में बढ़ा मतदान का ग्राफ, 2019 में कहां-कितनी हुई थी वोटिंग? यहां देखें राज्यवार आंकड़ा

    Updated: Tue, 14 May 2024 06:27 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election News 2019 की तुलना में इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान कम हो रहा है। मगर चौथे चरण में मतदान 2019 से अधिक हुआ। सोमवार को नौ राज्य और ए ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण में बढ़ा मतदान का ग्राफ। (फोटो- चुनाव आयोग)
    लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण में बढ़ा मतदान का ग्राफ। (फोटो- चुनाव आयोग)

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सात में से चार चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है। तीन चरणों के मुकाबले इस चरण में मतदान का ग्राफ बढ़ा है। सबसे अधिक 79.23 फीसदी मतदान पश्चिम बंगाल में और सबसे कम 37.98 फीसदी जम्मू-कश्मीर में हुआ है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में भी पिछले चुनावों की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई है।

    अब तक 379 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। पांचवें चरण में 49, छठे चरण में 58 और सातवें चरण में 57 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। बता दें कि लोकसभा चुनाव-2019 में चौथे चरण में कुल 65.51 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

    2019 लोकसभा चुनाव में चार चरणों में कितना मतदान हुआ था? चौथे चरण में किस पार्टी ने कितनी सीटों पर कब्जा जमाया था और राज्यों में कितने फीसदी वोटिंग हुई थी? आइए आंकड़ों में जानते हैं ऐसे ही कई सवालों के जवाब...

    यह भी पढ़ें: कौन हैं वे चार लोग, जो बने पीएम मोदी के प्रस्तावक? राम मंदिर से भी है कनेक्शन

                                लोकसभा चुनाव 2024

     चरण मतदान (प्रतिशत में)
    पहला 66.14
    दूसरा 66.71
    तीसरा 65.68
    चौथा 67.87

                               

    खबरें और भी

                            चौथे चरण में कहां- कितना मतदान

    प्रदेश मतदान (प्रतिशत में)
    आंध्र प्रदेश 78.25
    उत्तर प्रदेश 58.18
    ओडिशा 73.97
    जम्मू कश्मीर 37.98
    झारखंड 65.31
    तेलंगाना 65.01
    पश्चिम बंगाल 79.23
    बिहार 57.06
    मध्य प्रदेश 71.69
    महाराष्ट्र 59.64

     2019 में चौथे चरण में किसको मिली थीं कितने सीटें?

    चौथे चरण में नौ राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 96 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसी चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव एक साथ हुआ। 2019 में चौथे चरण में किस राज्य में कौन सी पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं वे आंकड़े आप यहां देख सकते हैं....

    • 2019 में आंध्र प्रदेश में 22 सीटों पर वाईएसआरसीपी और तीन सीटों पर तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने जीत दर्ज की थी।
    • मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था।
    • पश्चिम बंगाल में कांग्रेस एक, टीएमसी ने चार और भाजपा ने तीन सीटों पर जीत हासिल की थी।
    • झारखंड की चार सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।
    •  जम्मू-कश्मी की एक सीट जेकेएन ने खाते में गई थी।
    • ओडिशा में दो सीटों पर बीजू जनता दल और एक-एक सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
    • बिहार की पांच सीटों में से तीन पर भाजपा और एक-एक सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी और जेडीयू ने कब्जा किया था।
    • 2019 के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया था।
    • तेलंगाना में भाजपा ने चार, टीआरएस ने नौ, कांग्रेस ने तीन और एआईएमआईएम ने एक सीट पर कब्जा किया था।
    • महराष्ट्र में भाजपा सात, एआईएमआईएम और एनसीपी ने एक-एक और शिवसेना ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

    2019 से कम वोटिंग, मगर चौथे चरण में बढ़ा ग्राफ

    2019 में पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 66.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अगर बात दूसरे चरण की करें तो इस बार 66.71 और 2019 में 69.44 फीसदी वोटिंग हुई थी। तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    2019 में तीसरे चरण में यह आकंड़ा 68.40 फीसदी था। चौथे चरण में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार अधिक वोटिंग हुई है। 2019 में इस चरण में 65.51 और इस बार 67.87 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है।

    लोकसभा चुनाव 2019: राज्यवार मतदान

    2019 में चौथे चरण में नौ राज्यों में मतदान हुआ था। बिहार में 59.27, जम्मू-कश्मीर में 10.32, झारखंड में 64.97, मध्य प्रदेश में 74.90, महाराष्ट्र में 57.33, ओडिशा में 74.38, राजस्थान में 68.17, उत्तर प्रदेश में 59.11 और पश्चिम बंगाल में 82.84 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था।

    यह भी पढ़ें: लालू की बिटिया हुईं और अमीर; पटना साहिब में पत्रकार प्रत्‍याशी पर कर्ज; लखपति हैं अलबेला; जानिए बाकियों की संपत्ति