Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: बंगाल और ओडिशा में पीएम मोदी की रैलियां, पंजाब में राहुल गांधी; यूपी में अमित शाह भरेंगे हुंकार

    Updated: Wed, 29 May 2024 08:11 AM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब में पार्टी के प ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: बुधवार को चढ़ेगा सियासी पारा।
    लोकसभा चुनाव 2024: बुधवार को चढ़ेगा सियासी पारा।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। 29 मई यानी बुधवार को सभी दल प्रचार अभियान में पूरा दमखम लगाएंगे। 30 मई की शाम को सातवें यानी आखिरी चरण का प्रचार अभियान थम जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रैलियां करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी ओडिशा में रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड और पश्चिम बंगाल में जनसभा और रोडशो करेंगे। आइए जानते हैं आज कहां-किसकी रैली हैं।

    बंगाल में एक और ओडिशा में पीएम की तीन रैलियां

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में पहली जनसभा है। इसके बाद पीएम मोदी ओडिशा जाएंगे। यहां दोपहर एक बजे मयूरभंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर ढाई बजे बालासोर और शाम साढ़े चार बजे केंद्रपारा में पीएम मोदी की जनसभा है।

    यह भी पढ़ें: ममता के गढ़ में कमल खिलाने को बेताब भाजपा, TMC से माला राय तो माकपा ने नसीरुद्दीन शाह की भतीजी को उतारा

    पंजाब में राहुल और ओडिशा में खरगे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार को ओडिशा में रहेंगे। वे बालासोर में दोपहर 12 बजे और भद्रक में दोपहर 1:40 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब में रैलियां करेंगे। लुधियाना में सुबह 11 बजे और पटियाला में दोपहर तीन बजे राहुल गांधी की जनसभाएं होंगी।

    यूपी में अमित शाह का रोडशो

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बुधवार को उत्तर प्रदेश में फोकस रहेगा। सुबह साढ़े 11 बजे महराजगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:15 पर देवरिया में दूसरी और ढाई बजे बलिया में तीसरी जनसभा होगी। इसके बाद शाह शाम साढ़े चार बजे सोनभद्र में रैली करेंगे। शाम छह बजे गाजीपुर में रोडशो है।

    खबरें और भी

    झारखंड में जेपी नड्डा की जनसभा

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर साढ़े 12 बजे झारखंड के देवघर में जनसभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 2:55 पर देवघर में ही रोडशो करेंगे। शाम साढ़े सात बजे कोलकाता दक्षिण में भी जेपी नड्डा का रोडशो होगा।

    इन जगहों पर योगी की रैलियां

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। सुबह 11:30 बजे कुशीनगर में पहली जनसभा होगी। दोपहर 12:40 बजे देवरिया में दूसरी और दोपहर 1:50 बजे गोरखपुर में तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

    दोपहर 2:50 बजे गोरखपुर के बांसगांव में भी योगी जनसभा को संबोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सोनभद्र और राबर्ट्सगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा में उपचुनाव है। यहां भी अखिलेश यादव प्रचार करेंगे।

    यह भी पढ़ें: 'आप एक बुलबुला था, जो फूट गया, कांग्रेस से है लड़ाई', अमृतपाल से लेकर सियासी मुद्दों पर खुलकर बोले सुखबीर सिंह बादल, पढ़ें पूरी बातचीत