विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: आज बिहार से हिमाचल तक ताबड़तोड़ रैलियां, इन जगहों पर राहुल गांधी, अमित शाह और योगी की जनसभाएं

Published: Mon, 27 May 2024 09:55 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 सोमवार यानी 27 अप्रैल को बिहार से हिमाचल प्रदेश तक सियासी पारा खूब चढ़ेगा। भाजपा के ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: आज बिहार से हिमाचल तक ताबड़तोड़ रैलियां।
लोकसभा चुनाव 2024: आज बिहार से हिमाचल तक ताबड़तोड़ रैलियां।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। 57 लोकसभा सीटों पर सातवें चरण का प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है। सोमवार को भी बिहार से हिमाचल प्रदेश तक ताबड़तोड़ रैलियां हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में मोर्चा संभालेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पांच कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार यानी 27 मई को बिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: 'ये नए जम्मू-कश्मीर की झलक है', भाजपा ने पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया रिकॉर्ड तोड़ मतदान का श्रेय

दिनभर वाराणसी में जेपी नड्डा के कार्यक्रम

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को दिनभर वाराणसी में रहेंगे। सुबह 10:30 बजे काल भैरव मंदिर जाएंगे। इसके बाद 10:55 बजे काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम पांच बजे बुनकर कारीगर और शाम 6:10 बजे प्रभावी मतदाता सम्मलेन को संबोधित करेंगे।

इन जिलों में शाह की रैलियां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के बलिया, कुशीनगर और वाराणसी में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को चार जनसभाओं में हिस्सा लेंगे। वे मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र व वाराणसी में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

यहां प्रियंका गांधी की जनसभाएं

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमालच प्रदेश में रहेंगी। वे यहां चंबा और कांगड़ा में रैलियों को संबोधित करेंगी। चंबा के चौगान मैदान में सुबह 11 बजे पहली और दोपहर साढ़े 12 बजे शाहपुर में दूसरी जनसभा होगी।

यह भी पढ़ें: शख्स ने EVM के विरोध का अपनाया अनोखा तरीका, शादी के कार्ड में छपवाया संदेश, दी लोकतंत्र की दुहाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।