यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मनोज झा ने पहले दी मोदी को शुभकामना, बाद में महासागर और तालाब का जिक्र कर ये क्या कह दिया?
Lok Sabha Election 2024 राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं राज्यसभा सांसद मनोज झा ने शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर रविवार यानी नौ मई को तीसरी बार शपथ लेंगे। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज झा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मनोज झा ने कहा कि, "उन्हें बेहद शुभकामनाएं, ऐतिहासिक दिन तब हो जब नया इतिहास हो। अचानक से सर्वधर्म संभाव की बातें करने लगे है, अब मोदी सरकार नहीं NDA सरकार करने लगे हैं। इस देश का चरित्र महासागर वाला है इसे तालाब न बनाएं। आगे झा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: Modi 3.0 की शुरुआत से पहले ही चीन को बड़ा संदेश, ड्रैगन ने मोदी को दी बधाई तो विदेश मंत्रालय ने कही ये बात
'अब भाजपा का अहंकार काम नहीं करेगा'
हाल ही में मनोज झा ने कहा था कि अब भाजपा का अहंकार काम नहीं करेगा। मंत्रियों के चिल्लाने से कुछ नहीं होगा। मनोज झा का कहना था कि नीतीश और नायडू की राजनीति में कुछ ऐसा है, जिससे समझौता नहीं किया जा सकता है। वे पीएम और उनकी टीम को झूठ बोलने और धार्मिक ध्रुवीकरण नहीं करने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नायडू और नीतीश की पृष्ठभूमि उन्हें हर समय 'मोदी तेरी जय' बोलने की अनुमति नहीं देती है।
यह भी पढ़ें: लगातार तीसरी बार मंत्री बनेंगे राव इंद्रजीत सिंह! शपथ ग्रहण के लिए पहुंचा फोन
#WATCH दिल्ली: राजद नेता मनोज झा ने कहा, "उन्हें बेहद शुभकामनाएं, ऐतिहासिक दिन तब हो जब नया इतिहास हो। अचानक से सर्वधर्म संभाव की बातें करने लगे है, अब मोदी सरकार नहीं NDA सरकार करने लगे हैं... इस देश का चरित्र महासागर वाला है इसे तालाब न बनाएं... आपको बहुत शुभकामनाएं।" pic.twitter.com/VdlH022rPm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2024
