Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाबू मोशाय!एक वोट की कीमत तुम क्‍या जानो.. कर्नाटक और राजस्थान से पूछो; एक मत से पलट गया था पांसा

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 06:47 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 एक वोट की ताकत 2004 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में देखने को मिला थी। इसके बाद एक वोट ने ही राजस्थान में एक दिग्गज प्रत्याशी का ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने साझा किया रोचक चुनावी किस्सा।
    Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने साझा किया रोचक चुनावी किस्सा।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। सभी सियासी दल अपने प्रचार अभियान में जुटे हैं। किसकी हार होगी और किसकी जीत यह सब मतदाता तय करते हैं। मगर इसके खातिर जरूरी है कि सभी लोग मतदान में हिस्सा लें।

    भारत निर्वाचन आयोग भी मदाताओं को जागरुक करने में लगा है। आयोग लोगों की उनके वोट की कीमत समझा रहा है। लोकतंत्र में हर वोट बहुमूल्य है। इसका अंदाजा आप इन दो चुनावी किस्सों से लगा सकते हैं, जिन्हें खुद चुनाव आयोग ने साझा किया है।

    चुनाव आयोग ने साझा किया रोचक किस्सा

    चुनाव आयोग ने इंटरनेट मीडिया पर साझा कि 2004 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक उम्मीदवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को मात्र एक वोट से हरा दिया था। ऐसा ही राजस्थान में 2008 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला। यहां भी दो उम्मीदवारों के बीच जीत का फासला महज एक वोट का रहा। आगे आप विस्तार से इन चुनावी किस्सों को पढ़ सकते हैं...

    कर्नाटक: एक मत से जीते थे ध्रुवनारायण

    2004 में कर्नाटक की संथेमरहल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस से ध्रुवनारायण आर प्रत्याशी थे। इस सीट पर कुल 72.1 % फीसदी मतदान हुआ था। मगर हार जीत का फैसला सिर्फ एक मत से हुआ। ध्रुवनारायण को कुल 40,752 मत मिले थे। उनके समाने जनता दल (एस) से एआर कृष्ण मूर्ति चुनाव लड़ रहे थे। कृष्ण मूर्ति को कुल 40751 वोट मिले थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार को मिली 'Z' कैटेगरी की सुरक्षा, जानिए गृह मंत्रालय ने क्‍यों लिया यह फैसला

    राजस्थान: जब एक वोट से हारे सीपी जोशी

    कर्नाटक से ठीक चार साल बाद राजस्थान में दो प्रत्याशियों के बीच हार जीत का फैसला सिर्फ एक मत से तय हुआ। राजस्थान की नाथवाड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कल्याण सिंह चौहान ने सिर्फ एक वोट से जीत हासिल की थी। यहां 71.9 % मतदान हुआ था। कल्याण सिंह चौहान को 62,216 मत मिले थे। वहीं उनके सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता सीपी जोशी को 62215 मत मिले थे। जोशी को सिर्फ एक वोट से हार का सामना करना पड़ा था।

    पहली बार मतदान करेंगे 1.8 करोड़ लोग

    चुनाव आयोग के मुताबिक मौजूदा समय में देश में 96.8 करोड़ मतदाता हैं। इस बार 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। देश में युवा मतदाताओं की संख्या 21.5 करोड़ है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ-साथ सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हैं।

    यह भी पढ़ें: जितने उम्मीदवार उतने ही बक्से, थाने में रखी जाती थी मतपेटी; ऐसे हुआ था देश का पहला चुनाव