Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: संसद में घटी महिलाओं की संख्या, 39 ने पहली बार जीता लोकसभा चुनाव; पढ़ें दिलचस्प आंकड़े

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 06:01 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 2019 के मुकाबले संसद में महिला सांसदों की संख्या में कमी आई है। 2019 में 78 महिलाओं ने जीत दर्ज की थी। 2024 में 74 महिलाओं ने ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: संसद में घटी महिला सांसदों की संख्या।
    लोकसभा चुनाव 2024: संसद में घटी महिला सांसदों की संख्या।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में देशभर में कुल 74 महिलाओं ने जीत दर्ज की है। इनमें से लगभग 39 ने पहली बार संसदीय चुनाव जीता है। 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली महिलाओं की संख्या 48 थी। अबकी बार सबसे अधिक 11 महिला सांसदों की संख्या पश्चिम बंगाल में है। इनमें से पांच पहली बार सांसद बनी हैं। 2019 में कुल 78 महिलाओं ने लोकसभा चुनाव जीता था।

    यह भी पढ़ें: युवा कांग्रेस से सियासी सफर फिर ससुर से बगावत, हैदराबाद को IT हब बनाने वाले नायडू की दिलचस्‍प कहानी

    कहां-कितनी महिलाओं ने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता

    महाराष्ट्र से पांच, उत्तर प्रदेश से चार, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से तीन-तीन, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा और दिल्ली से दो-दो, असम, हिमालच प्रदेश, त्रिपुरा और तेलंगाना से एक-एक महिला प्रत्याशी ने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता है। 2019 में पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 11-11 महिलाओं ने लोकसभा चुनाव जीता था।

    भाजपा की 30 महिला नेता बनीं सांसद

    लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 797 महिलाओं ने अपनी किस्मत आजमाई। सबसे अधिक 69 महिलाओं को भाजपा ने टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस ने 41 महिलाओं को उतारा था। सबसे अधिक भाजपा की 30 महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही। कांग्रेस की 14 महिला नेताओं ने लोकसभा चुनाव जीता है। टीएमसी की 11 और सपा की चार और द्रमुक की तीन महिला नेता सांसद पहुंची हैं। लोजपा (राम विलास) और जदयू की दो-दो महिला प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान फतेह किया है।

    280 नेताओं ने पहली बार जीता लोकसभा चुनाव

    2019 लोकसभा चुनाव में कुल 726 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें से 78 ने जीत दर्ज की थी। यह कुल महिला प्रत्याशियों का सिर्फ 10.74 फीसदी था। 2019 में 276 सांसद पहली बार चुनाव जीते थे। अबकी पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले सदस्यों की संख्या 280 है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: NDA में कैबिनेट की दौड़ शुरू, सत्ता की बिसात पर BJP-TDP-JDU तीनों ही बैठा रहे अपनी-अपनी चाल