विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के 'राम', कांग्रेस के शिवराम और बसपा के नंदकिशोर; उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में दांव पर इन दिग्गजों की साख

Updated: Fri, 26 Apr 2024 07:48 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार यानी 26 अप्रैल को मतदान हो रहा है। यहां कुल 91 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं। प ...और पढ़ें

UP Lok sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर सबकी निगाहें।
UP Lok sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर सबकी निगाहें।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर भी मतदान शुरू हो चुका है। कुल 91 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने मेरठ सीट से रामायण के 'राम' अरुण गोविल को चुनावी समर में उतारा है। वहीं मथुरा सीट से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश की इन आठ सीटों पर पूरे देश की नजर हैं।... तो आइए जानते हैं इनके बारे में

अमरोहा लोकसभा सीट

2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कब्जा किया था। यहां से बसपा की टिकट पर दानिश अली जीते थे। मगर इस बार कांग्रेस ने दानिश अली को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से कंवर सिंह तंवर ताल ठोंक रहे हैं। बसपा ने मुजाहिद हुसैन को टिकट दिया है। आठ निर्दलीय समेत कुल 12 प्रत्याशी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दूसरे चरण की हाई प्रोफाइल सीटें: वायनाड में राहुल गांधी की अग्निपरीक्षा, 3 केंद्रीय मंत्री और 2 पूर्व CM की प्रतिष्ठा दांव पर, लोकसभा अध्यक्ष भी मैदान में

प्रत्याशी
दल
कंवर सिंह तंवर भाजपा
दानिश अली कांग्रेस
मुजाहिद हुसैन बसपा

मेरठ लोकसभा सीट

रामायण के 'राम' अरुण गोविल की वजह से मेरठ सीट हाई-प्रोफाइल हो गई है। अरुण भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने देवव्रत कुमार त्यागी पर दांव खेला है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने यहां महिला प्रत्याशी सुनीता वर्मा को टिकट दिया है। मेरठ सीट पर कुल आठ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रत्याशी
दल
अरुण गोविल भाजपा
सुनीता वर्मा सपा
देवव्रत कुमार त्यागी बसपा

बागपत लोकसभा सीट

बागपत लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने अमरपाल सिंह को उतारा है। बसपा से प्रवीण बंसल मैदान में हैं। इस चुनाव में भाजपा और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) में गठबंधन हैं। इस वजह से यह सीट आरएलडी के खाते में गई है। 2014 और 2019 में भाजपा से सत्यपाल सिंह चुनाव जीत चुके हैं। आरएलडी ने यहां से राजकुमार सांगवान को उतारा है। इस सीट पर कुल सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रत्याशी
दल
अमरपाल सपा
प्रवीण बंसल बसपा
राजकुमार सांगवान आरएलडी

गाजियाबाद लोकसभा सीट

गाजियाबाद लोकसभा सीट से जनरल वीके सिंह दो बार सांसद का चुनाव जीते। मगर इस बार उन्होंने चुनाव से दूरी बना ली। भाजपा ने यहां अतुल गर्ग को उतारा तो कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव खेला। डोली शर्मा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। बसपा से नंदकिशोर पुंडीर प्रत्याशी हैं। यहां छह निर्दलीय समेत कुल 14 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं।

यह भी पढ़ें: दो पूर्व CM के बेटे चुनाव मैदान में: झालावाड़-बारां में लगी वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा, जालौर में अशोक गहलोत की अग्निपरीक्षा

प्रत्याशी
दल
अतुल गर्ग भाजपा
डोली शर्मा कांग्रेस
नंदकिशोर पुंडीर बसपा

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर छह निर्दलीय समेत कुल 15 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रहे डॉ. महेश शर्मा को भाजपा ने एक बार फिर टिकट दिया है। वे दो चुनाव यहां से जीत चुके हैं। सपा ने डॉ. महेंद्र सिंह नागर पर भरोसा जताया है। बसपा से राजेंद्र सिंह सोलंकी चुनावी मुकाबले में हैं।

प्रत्याशी
दल
डॉ. महेश शर्मा भाजपा
डॉ. महेंद्र सिंह नागर सपा
राजेंद्र सिंह सोलंकी बसपा

अलीगढ़ लोकसभा सीट

अलीगढ़ में छह निर्दलीय समेत कुल 14 प्रत्याशियों की साख दांव पर है। भाजपा ने सतीश कुमार गौतम, बसपा ने हितेंद्र कुमार और सपा ने बिजेंद्र सिंह पर दांव खेला है। भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम यहां से दो बार के सांसद हैं।

दल प्रत्याशी
भाजपा सतीश कुमार गौतम
बसपा हितेंद्र कुमार
सपा बिजेंद्र सिंह

बुलंदशहर लोकसभा सीट

बुलंदशहर में दो निर्दलीय समेत कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने डॉ. भोला सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। बसपा से गिरीश चंद्र और कांग्रेस से शिवराम अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रत्याशी दल
डॉ. भोला सिंह भाजपा
गिरीश चंद्र बसपा
शिवराम कांग्रेस

 

मथुरा लोकसभा सीट

उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी की वजह से हाई प्रोफाइल बनी है। हेमा मालिनी यहां से लगातार दो बार सांसद का चुनाव जीत चुकी हैं। भाजपा ने उन पर तीसरी बार भरोसा जताया है। यहां उनका मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के सुरेश सिंह और कांग्रेस के मुकेश धनगर समेत कुल 15 प्रत्याशियों से है।

प्रत्याशी
दल
हेमा मालिनी भाजपा
सुरेश सिंह बसपा
मुकेश धनगर कांग्रेस

 

                                पहले चरण में इन सीटों पर हुआ मतदान

लोकसभा सीट मतदान प्रतिशत
सहारनपुर 66.14
कैराना 62. 46
मुजफ्फरनगर 59.13
बिजनौर 58.73
नगीना 60.75
मुरादाबाद 62.18
पीलीभीत 63.11
रामपुर 55.85

प्रदेश में कुल मतदान 61.11 फीसदी हुआ।

यह भी पढ़ें: ये हैं दूसरे चरण के सबसे रईस प्रत्‍याशी, सबसे कम संपत्ति वाले 10 चेहरों को भी जान लीजिए