Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: कौन होते हैं स्टार प्रचारक, चुनाव में इनका क्या होता है महत्व, जानें सब कुछ

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 01:59 PM (IST)

    Lok Sabha Election campaign लोकसभा चुनाव में सभी दल दमखम से उतर चुके हैं। बड़े नेताओं और स्टार प्रचारकों के माध्यम से जनता को साधने की कोशिश भी की जा ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: जानें स्टार प्रचारक के बारे में।
    लोकसभा चुनाव 2024: जानें स्टार प्रचारक के बारे में।

    Lok Sabha chunav 2024 news: चुनाव डेस्क। पूरे देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। सभी दल जोर-शोर से प्रचार अभियान में भी जुटे हैं। सभी दल जनता को लुभाने की हर रणनीति अपनाते हैं। चुनावी मौसम में सभी दल स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हैं। हर पार्टी में स्टार प्रचारकों की लंबी चौड़ी फौज होती है। राजनीतिक प्रभाव, सामाजिक समीकरण और भाषण शैली आदि के आधार पर राजनीतिक दल स्टार प्रचारकों की सूची बनाते हैं।आइए जानते हैं स्टार प्रचारकों से जुड़ी खास बातें।

    कौन होता है स्टार प्रचारक?

    स्टार प्रचारकों की कोई स्पष्ट परिभाषा नहीं है। सियासी दल अपनी पार्टी के सदस्य का नाम स्टार प्रचारक के रूप में नामांकित कर करते हैं। यह फिल्म अभिनेता और खिलाड़ी भी हो सकते हैं। चुनाव की घोषणा होने के बाद राजनीतिक दलों को स्टार प्रचारकों की एक सूची निर्वाचन आयोग को देना जरूरी होता है।

    स्टार प्रचारकों की सूची में बदलाव करना आसान नहीं

    निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की सूची भेजने के बाद इसमें बदलाव करना राजनीतिक दलों के लिए आसान नहीं होता है। दो आधार पर ही इस सूची में संशोधन किया जा सकता है। अगर किसी स्टार प्रचारक का निधन हो गया है तो सूची में बदलाव किया जा सकता है। वहीं दूसरी स्थिति यह है कि यदि कोई स्टार प्रचारक पार्टी को छोड़ देता है तो सूची में फेरबदल सियासी दल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: किश्ती से चुनाव प्रचार, शिकारों पर होगी रैली...और तैरते दिखेंगे मतदान केंद; घाटी में कैसी चल रही है महासमर की तैयारी?

    कहां जुड़ेगा व्यय

    अगर स्टार प्रचारक किसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव में उतरा है तो वहां प्रत्याशी माना जाएगा। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में जो खर्च करेगा, वह उसके चुनावी खर्च में जुड़ेगा। वहीं स्टार प्रचारक के तौर पर किया गया व्यय उम्मीदवार के चुनाव खर्च में नहीं जोड़ा जाता है। यह खर्च पार्टी वहन करती है।

    खबरें और भी

    क्या होता है महत्व?

    स्टार प्रचारक सेलिब्रेटी नेता होते हैं। ये अपनी भाषण शैली और विचारधारा से बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। इन्हें सुनने और देखने बड़ी तादाद में लोग पहुंचते हैं। यही वजह है कि स्टार प्रचारक सियासी दलों की खातिर वोट बटोरने का काम करते हैं।

    कितनी हो सकती स्टार प्रचारकों की संख्या?

    निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल और या प्रदेश स्तर के दल ज्यादा से ज्यादा 40 स्टार प्रचारक रख सकते हैं। वहीं गैर मान्यता प्राप्त दल 20 स्टार प्रचारकों को अपनी सूची में शामिल कर सकते हैं। कई बार राजनीतिक दल अलग-अलग राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की अलग-अलग सूची जारी करते हैं। अगर कोई स्टार प्रचारक आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो पोल पैनल के पास उसका नाम स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का अधिकार होता है।

    यह भी पढ़ें: Chunavi किस्सा: फणीश्वरनाथ रेणु ने हार के बाद खाई थी चौथी कसम; फिर बेटे ने ऐसे किया हिसाब बराबर