Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में मनोज तिवारी सबसे अमीर प्रत्याशी, दूसरे नंबर पर इनका नाम, जानिए कितनी है संपत्ति

    Updated: Tue, 07 May 2024 08:44 AM (IST)

    Delhi Lok Sabha Election 2024 राजधानी दिल्ली की सभी सीटों पर पांचवें चरण में 25 मई को मतदान होगा। इसके लिए नामांकम प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रत्याश ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: मनोज तिवारी दिल्ली में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।
    Lok Sabha Election 2024: मनोज तिवारी दिल्ली में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।

    पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दर्ज करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। गौरतलब है कि राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। दिल्ली में सभी प्रत्याशियों में सबसे अमीर भाजपा के मनोज तिवारी हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 28.05 करोड़ रूपए की संपत्ति है।

    मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनावी मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। लगातार तीसरी बार भाजपा से चुनाव लड़ रहे मनोज तिवारी ने 2022-23 के लिए अपनी आय 46.25 लाख रुपये बताई है। उन्होंने बताया कि उनकी कमाई गायन, अभिनय और सांसद के रूप में होती है। मनोज तिवारी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई की है। साथ ही 1994 में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया।

    कन्हैया की संपत्ति 10.65 लाख

    मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के कन्हैया कुमार ने अपनी कुल संपत्ति 10.65 लाख रुपये है। उन्होंने जेएनयू से 2019 में पीएचडी पूरी की। दिल्ली में दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी भाजपा के ही रामवीर सिंह बिधूड़ी हैं। वह कुल 21.08 करोड़ रूपए की संपत्ति के मालिक हैं। इसके बाद पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महाबल मिश्रा के पास 19.93 करोड़ रूपए की संपत्ति है।

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024:दिल्ली में कन्हैया को नहीं मिल रहा अपनों का साथ; अब 'आप' से है सहारे की आस; क्‍या ऐसे हो पाएगा बेड़ा पार?

    ऑक्सफोर्ड से पढ़ी हैं बांसुरी स्वराज

    अमीर प्रत्याशियों में चौथे स्थान पर पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज हैं, जिनके पास 19 करोड़ रूपए की संपत्ति है। वहीं आप से बसपा में जाने वाले कुमार आनंद के पास 17.87 करोड़ रूपए की संपत्ति है। बांसुरी स्वराज ने अपने हलफनामे में बताया कि वर्ष 2022-23 में उनकी आय 68.28 लाख रही। वह वकील हैं और लंदन के इन्स ऑफ इनर टेम्पल से बैरिस्टर-एट-लॉ की उपाधि प्राप्त की है। वहीं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: क्या दिल्ली में अब विकास मुद्दा नहीं? केजरीवाल की गिरफ्तारी को हथियार बना रही AAP