Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Delhi Lok Sabha Seat: रोचक हुई नई दिल्ली की लड़ाई, जनता की अदालत में आमने-सामने दो वकील, किसका केस मजबूत?

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 12:37 PM (IST)

    New Delhi Lok Sabha Seat राष्ट्रीय राजधानी की नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में भाजपा की बांसुरी स्वराज और आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती चुनावी मैदान में ...और पढ़ें

    दोनों प्रत्याशी अपनी दमदार और जुझारू छवि प्रस्तुत करने के लिए जोर लगा रहे हैं।
    दोनों प्रत्याशी अपनी दमदार और जुझारू छवि प्रस्तुत करने के लिए जोर लगा रहे हैं।

    अजय राय, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद चुनाव प्रचार आगे बढ़ने के साथ प्रत्याशियों की क्षेत्र में उपस्थिति भी लगातार बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी की नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में आप और भाजपा में सीधी लड़ाई के बीच दोनों दलों के प्रत्याशी अपनी दमदार और जुझारू छवि प्रस्तुत करने के लिए जोर लगा रहे हैं।

    दिल्ली में बीते 15 दिनों में जैसी राजनीतिक हलचल रही है, उस पर मतदाताओं की भी नजर है। इस बीच, प्रत्याशी भी अपने अपने तरीके से जनता के बीच अपनी उपस्थिति बढ़ाकर टोह ले रहे हैं। इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज और आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती अब तक भले ही आमने सामने नहीं हुए हैं, लेकिन पेशे से दोनों वकील मुद्दों पर जनता के समक्ष भरोसे की वकालत कर रहे हैं।

    राजनीतिक हलचल से रोचक हुई लड़ाई

    राजधानी में राजनीतिक रूप से दो बड़ी घटनाएं हुईं। पहला 21 मार्च को रात में आप संयोजक और मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने हिरासत में लिया तो 31 मार्च को कांग्रेस-आप गठबंधन की रामलीला मैदान में बड़ी रैली हैं। 10 दिन के अंतराल पर हुई दोनों राजनीतिक हलचल ने महासमर को रोचक बना दिया।

    करीब महीने भर से दोनों दलों के प्रत्याशी जनता के बीच में हैं। अपनी बात रख रहे हैं। दोनों प्रत्याशी अपनी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे को आगे रखकर ही वोट मांग रहे हैं। सोमनाथ सीएम केजरीवाल तो बांसुरी पीएम मोदी को मजबूत करने के लिए खुद को जरूरी बता रहे हैं। लेकिन, राजनीतिक हलचल के बाद दोनों नेताओं ने आक्रामक रूख अपना लिया है।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री की हिरासत से हमलावर हुई बांसुरी

    मुख्यमंत्री केजरीवाल की हिरासत के अगले ही दिन यानी 22 मार्च को बांसुरी स्वराज ने भ्रष्टाचार पर हमलावर होते हुए उसे मुद्दा बनाया। केजरीवाल का नैतिक के आधार पर इस्तीफा भी मांगा। इसके अलावा दोनों प्रत्याशी जनकल्याण को पहली प्राथमिकता बता रहे हैं और इसे अपने तरीके से प्रस्तुत करते हैं। बांसुरी जहां केंद्रीय योजनाओं के साथ परिवहन और सुरक्षा को प्राथमिकता में रखा है। वहीं, सोमनाथ जिम्मेदार, जवाबदेह और उपलब्ध रहने के साथ संसद में दिल्ली की जनता का आवाज बनने का वादा कर रहे हैं।

    भगवान की शरण में प्रत्याशी

    अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से देश में बने राममय माहौल का असर नई दिल्ली में लोकसभा क्षेत्र में भी दिख रहा है। सनातन संस्कृति में प्रत्याशी रमें नजर आ रहे हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जहां भी मंदिर दिखता है, वहां जा रहे हैं। भक्तिमय माहौल में मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए प्रत्याशी कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा और आप प्रत्याशी मंदिर या भजन-कीर्तन में जा रहे हैं।

    मतदाताओं के साथ सेल्फी 

    क्षेत्र में मतदाताओं के साथ सेल्फी लेने का भी एक खास दौर चल रहा है। दोनों नेता अपनी दमदार के साथ सौम्य छवि बनाए रखने पर खासा जोर दे रहे हैं। बांसुरी खासकर महिलाओं के साथ सेल्फी लेना नहीं भूलती हैं, वहीं सोमनाथ बच्चों और बड़ों के संग सेल्फी ले रहे हैं।

    चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

    संसदीय क्षेत्र पर एक नजर

    • 62.2 प्रतिशत मतदान 2019 में इस लोकसभा सीट पर हुआ था।
    • 54.8 प्रतिशत मत 2019 में भाजपा के प्रत्याशी को प्राप्त हुए थे।
    • 16.3 प्रतिशत मत आप प्रत्याशी को प्राप्त हुए थे 2019 के लोकसभा चुनाव में।
    • नई दिल्ली संसदीय सीट का क्षेत्र: करोलबाग, पटेल नगर, मोती नगर, दिल्ली कैंट, राजेन्द्र नगर, नई दिल्ली, कस्तुरबा नगर, मालवीय नगर, आरके पुरम, ग्रेटर कैलाश।
    • संसदीय क्षेत्र में महिला मतदाता: 6,78,216
    • पुरुष मतदाता: 8,14,692
    • कुल मतदाता: 14,92,908

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 16 घंटे प्रचार, सौ किमी की यात्रा और दो घंटे की नींद, केन्द्रीय मंत्री ने इस सीट पर झोंकी पूरी ताकत

    "मैं क्षेत्र के लिए नया व्यक्ति नहीं हूं। नौ साल से इसी लोकसभा क्षेत्र की एक विधानसभा सीट से विधायक हूं। जनहित में मेरे काम करने का नतीजा है कि हर बार जीत का अंतर बढ़ा है। जीत मिली तो जनता की।"

    - सोमनाथ भारती, आप प्रत्याशी

    "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता के बीच जब जा रही हूं तो पीएम के प्रति जनता का अपार स्नेह देखने को मिलता है। जनता विकसित भारत के लिए वोट करेगी।"

    - बांसुरी स्वराज, भाजाप प्रत्याशी

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: पसंदीदा पार्टी के लिए ऐसी दीवानगी! शादी के कार्ड में छपवाया घोषणा पत्र, आमंत्रण के साथ वोट देने की अपील