Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi Oath Ceremony: नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार ली पीएम पद की शपथ, जानिए कहां और किस समय पर हुआ था पहला और दूसरा शपथ ग्रहण

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 01:54 PM (IST)

    PM Modi Oath Ceremony Venue रविवार को नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में उन्होंने अपने मंत्रिमंडल ...और पढ़ें

    PM Modi Oath Ceremony Venue: राष्ट्रपति ने कराया मोदी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण।
    PM Modi Oath Ceremony Venue: राष्ट्रपति ने कराया मोदी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण कर लिया है और अब देश में नई सरकार बनकर तैयार है। शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में शुरू हुआ एवं रात 10 बजे तक चला। इस दौरान सरकार के कुल 71 मंत्रियों ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। 

    इससे पहले शुक्रवार को सरकार एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से गठबंधन दल का नेता चुन लिया गया। उसके बाद नरेंद्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं सहयोगी दलों के प्रमुखों के साथ मिलकर राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

    2019 में किस समय पर हुई थी शपथ

    इससे पहले साल 2019 में भी मोदी कैबिनेट ने शाम के समय ही शपथ ली थी। भाजपा ने 2019 में अपने दम पर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था और एनडीए सरकार बनी थी। तब भारत में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार लगातार दूसरी बार चुनकर आई थी। 2019 में नरेंद्र मोदी ने 30 मई को शाम 7 बजे शपथ ली थी। पिछला शपथ ग्रहण भी राष्ट्रपति भवन में ही हुआ था। तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई थी।

    2019 में नरेन्द्र मोदी को शपथ दिलाते तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। (फोटो - इंटरनेट मीडिया)

    2014 में पहली बार बनी थी सरकार

    साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। तब 30 सालों बाद किसी पार्टी ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया था। नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब उनके शपथ लेने का समय शाम 6 बजे निर्धारित था। उन्होंने शाम 6:13 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। राष्ट्रपति भवन में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से शपथ दिलाई गई थी।

    खबरें और भी

    2014 में शपथ ग्रहण करते हुए नरेन्द्र मोदी। (फोटो - इंटरनेट मीडिया)

    ये भी पढ़ें- Modi 3.0 सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज, जानिए मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल के बीच क्या होता है फर्क?