Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने अब इस समुदाय को साधा, यहां BJP ने 50% टिकट महिलाओं को दिए, क्‍या कारगर होगी रणनीति?

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 11:19 AM (GMT+05:30)

    Lok sabha election 2024 मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अंदाज में नया जनाधार बना रहे हैं। यही वजह है कि आदिवासी महिलाओं के नेतृत्व को अ ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)
    लोकसभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)

    धनंजय प्रताप सिंह, भोपाल। भाजपा को जीत का पर्याय बनाने के लिए जनाधार बढ़ाने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपना ही अंदाज है। जो वर्ग सियासत के लिए कमजोर माने गए, उन्हीं को मजबूत कर मोदी चुनावी बाजी पलटने में माहिर हैं।

    ऐसा ही एक वर्ग इस लोकसभा चुनाव में उभर कर सामने आया है, जिसे तराश कर मोदी भाजपा को मजबूत कर रहे हैं। दशकों तक उपेक्षित आदिवासी वर्ग की राजनीतिक पार्टियों द्वारा पूछ-परख तो बढ़ी, पर इस वर्ग की महिलाओं को अधिक मौका देकर भाजपा नए समीकरण गढ़ रही है।

    आदिवासी बहुल राज्य मध्य प्रदेश हो या झारखंड, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी प्रवास पर जाते हैं, तो आदिवासी महिलाओं से संवाद अवश्य करते हैं। उनकी जीवन शैली, संस्कृति, कला और परंपराओं से न केवल रूबरू होते हैं, बल्कि अपने अनुभव साझा कर उन्हें प्रभावित करने में भी सफल रहते हैं।

    जब शहडोल पहुंचे पीएम मोदी

    आदिवासी वर्ग के बीच ऐसा अनुभव कभी नहीं रहा, जब प्रधानमंत्री ने उनके गांवों तक पहुंच कर मुलाकात की हो। मध्य प्रदेश में विस चुनाव से पहले शहडोल आ प्रधानमंत्री मोदी ने गोंड- बैगा वर्ग की आदिवासी महिलाओं के साथ संवाद किया था।

    खबरें और भी

    लोकसभा चुनाव से पहले झाबुआ आए थे तो विलुप्त हो रही विशिष्ट पिछड़ी जनजाति सहरिया महिलाओं से बातचीत की थी। तब मोदी की दूरदृष्टि का अंदाजा किसी को नहीं था। आदिवासी वर्ग की महिलाओं नेतृत्व के लिए प्रोत्साहित करने का यह तरीका कोई भांप नहीं सका था।

    यह भी पढ़ें: बारातियों ने किया खेला! बिहार में लालू के चंगुल में फंसी कांग्रेस, अब रिश्‍ता टूटेगा या राजद के सामने घुटने टेकेगा 'दूल्‍हा'?

    आदिवासी कोटे में महिलाओं को 50% आरक्षण

    लोकसभा चुनाव के टिकट बंटे तो लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं था, क्योंकि मध्य प्रदेश की छह आदिवासी लोकसभा सीटों में से भाजपा ने तीन पर महिलाओं को टिकट दिया। यानी आदिवासी कोटे में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण। मामला यहीं तक नहीं है। एससी की तीन में से एक और अनारक्षित वर्ग में से भी दो ओबीसी महिलाओं को भी भाजपा ने टिकट दिया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश की कुल 29 लोस सीटों में से छह टिकट भाजपा ने महिलाओं को दिए हैं।

    झारखंड में भी बढ़ावा दे रही भाजपा

    झारखंड में भाजपा ने एसटी कोटे के पांच में से तीन टिकट महिलाओं को दिए हैं। महिलाओं को विस- लोस में 33 प्रतिशत आरक्षण देने को नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाया है। इसके अमल में आने से पहले ही पार्टी ने महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया है।

    यह भी पढ़ें: 33 वर्ष बाद दिग्विजय सिंह नापेंगे राजगढ़ के गांव-गांव, 31 मार्च से करेंगे पदयात्रा