Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कानाफूसी: 'शिवसेना जैसा होगा उनका हाल, जो कहता हूं वो होकर रहता है', भविष्‍यवक्‍ता बने झारखंड ये माननीय

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 02:37 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे नई भूमिका में दिख रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर वे अक्सर भविष्यवाणी करते ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे। (फाइल फोटो)
    लोकसभा चुनाव 2024: गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे। (फाइल फोटो)

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे अक्सर झारखंड की झामुमोनीत सरकार पर की गई अपनी तीखी टिप्पणियों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। चुनावी मौसम में एक्स पर दुबे के पोस्ट दनादन चल रहे हैं। पिछले दिनों हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के क्रम में कुछ ऐसे पोस्ट किए कि कई बातें सही हो गईं। राज्य में ईडी की कार्रवाई से लेकर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी तक की इंटरनेट मीडिया पर सबसे पहले जानकारी देने वालों में इनका नाम शुमार है।

    यह भी पढ़ें: क्‍या बंगाल में ठीक नहीं है कानून-व्‍यवस्‍था! क्‍यों हो रहे हैं कभी ED तो कभी NIA पर हमले? वे घटनाएं जिन पर हुई देश भर में चर्चा

    दुबे अब खुद के भविष्यवक्ता होने का दावा कर रहे हैं। ताल ठोंक कर कह रहे हैं जो बोलते हैं, वह होकर रहता है। अब इन्होंने यह कहकर खलबली मचा दी है कि जल्द ही शिबू सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई टुकड हो जाएंगे और शिवसेना की तरह उनका चुनावी निशान तीर-धनुष जब्त हो जाएगा।

    चम्पाई सोरेन को हटाकर झामुमो कल्पना को सीएम बनाएगा। इसके बाद हेमंत के विधायक भाई बसंत भी जल्द ही उनका साथ छोड़ देंगे। दुबे की भविष्यवाणी झारखंड के राजनीतिक गलियारे में कई चर्चाओं व अटकलों का बाजार गर्म कर रही है। वैसे, हेमंत की भाभी सीता सोरेन ने भाजपा के साथ जाकर यह संकेत जरूर दे दिया है कि शिबू सोरेन के कुनबे आल इज वेल नहीं है।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा में बिखराव के कगार पर दुष्यंत चौटाला की पार्टी; क्या अब एक साथ आएंगे इनेलो-जजपा?

    खबरें और भी