Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: रायबरेली में ही डेरा जमाए रहेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस के सामने परंपरागत सीट बचाने की चुनौती; जुट रहे नेता

    Updated: Sat, 11 May 2024 06:00 AM (IST)

    कांग्रेस के सामने अपनी परंपरागत सीट रायबरेली को बचाए रखने की चुनौती भी है। इससे निपटने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने रायबरेली ...और पढ़ें

    रायबरेली में ही डेरा जमाए रहेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस के सामने परंपरागत सीट बचाने की चुनौती
    रायबरेली में ही डेरा जमाए रहेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस के सामने परंपरागत सीट बचाने की चुनौती

     राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस के सामने अपनी परंपरागत सीट रायबरेली को बचाए रखने की चुनौती भी है। इससे निपटने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने रायबरेली में डेरा जमाया है। वह रायबरेली के साथ ही परंपरागत सीट अमेठी में भी चुनाव प्रचार की बागडोर संभाल रही हैं। पार्टी के एक नेता के अनुसार प्रियंका शनिवार को तेलंगाना जाएंगी।

    12 से 18 मई तक रायबरेली में ही रहेंगी प्रियंका वाड्रा

    इसके बाद वह 12 से 18 मई तक रायबरेली में ही रहेंगी। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी 12 से 18 मई तक रायबरेली में मौजूद रहेंगे। कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी रायबरेली व अमेठी में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रायबरेली में अगले सप्ताह राहुल गांधी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संयुक्त सभा कराए जाने की भी तैयारी है।

    राहुल पिछला चुनाव अमेठी से लड़े थे

    उप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी समेत अन्य पदाधिकारी रायबरेली में कैंप कर रहे हैं। वर्तमान में कांग्रेस के पास केवल रायबरेली की सीट ही है। सपा के साथ गठबंधन के तहत इस बार कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। इनमें रायबरेली सीट पर राहुल चुनाव मैदान में हैं।

    राहुल पिछला चुनाव अमेठी से लड़े थे, जहां उन्हें भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार अमेठी सीट से नेहरू-गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा चुनाव मैदान में हैं। अपनी इन परंपरागत सीटों पर पार्टी की साख बचाने के लिए प्रियंका ने मोर्चा संभाला है।

    खबरें और भी