विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Election-2019 : पहाड़ के जवान और किसान पर राहुल का ध्यान

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 07 Apr 2019 03:03 PM (IST)

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पीएम मोदी व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं पहाड़ ...और पढ़ें

Election-2019 : पहाड़ के जवान और किसान पर राहुल का ध्यान
Election-2019 : पहाड़ के जवान और किसान पर राहुल का ध्यान

बृजेश तिवारी, अल्मोड़ा : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पीएम मोदी व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं पहाड़ के भूगोल एवं सामाजिक ढांचे को समझ किसानों और देश की सीमाओं की निगहबानी करने वाले जवानों को भी साधा। राहुल गांधी ने देश के 25 करोड़ से अधिक लोगों की आय 12 हजार रुपये से कम होने को 21वीं शताब्दी में शर्म की बात कहा। केंद्र सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों को तो करोड़ों रुपये का कर्ज दे सकती है, लेकिन किसानों के लिए सिर्फ बातें हैं। जब तक बजट में किसानों के अलग से प्रावधान नहीं होगा वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते। कांग्रेस सरकार आई तो कर्ज के चलते कोई भी किसान जेल नहीं जाएगा। उत्तराखंड से लाखों लोग सेना व अद्र्धसेना से जुड़े हैं मगर  आज भी अद्र्धसैनिक बलों के शहीदों को शहीद का दर्जा देने के लिए कुछ नहीं कर पाई।

सत्ता में आते ही दूंगा एक झटका...

कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो सिर्फ दस दिनों में देश की तकदीर बदलने का काम किया जाएगा। देश के विकास के लिए वो नजीर लिखी जाएगी। जिससे विरोधियों को बड़ा झटका लगेगा। राहुल बोले, देश की जनता ने देख लिया है कि पांच साल पहले किए गए वायदों के अनुरूप भाजपा ने कुछ भी नहीं किया। लोग देख चुके हैं कि भाजपा के विचार तो अच्छे थे, लेकिन वह खुद के विचार पर ही अमल नहीं करा सकी। |

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने उठाया गंगा सफाई और भेल की बदहाली का मुद्दा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।