Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Loksabha Election: 'आम आदमी की भावना को नहीं समझ पा रही कांग्रेस', भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले शिवराज सिंह चौहान

    By Ajay Jain Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Thu, 11 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    शिवराज चौहान ने कहा कि पंचायत चुनाव में आपसी मतभेद के कारण दो पक्ष चुनाव लड़ते है। इस बार भाजपा नेताओं का लक्ष्य होना चाहिए कि गांवों के दोनों पक्ष एक ...और पढ़ें

    आम आदमी की भावना को नहीं समझ पा रही कांग्रेस- शिवराज सिंह
    आम आदमी की भावना को नहीं समझ पा रही कांग्रेस- शिवराज सिंह

    जेएनएन, विदिशा। विदिशा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आम आदमी की भावनाओं को नहीं समझने के कारण कांग्रेस आज अप्रासंगिक हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य ही जन भावनाओं का आदर करना है। वे बुधवार को रामलीला मेला परिसर में आयोजित विदिशा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

    राजनीति सेवा का माध्यम

    इस दौरान लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह मौजूद थे। करीब दो घंटे देरी से पहुंचे शिवराज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। यह चुनाव किसी की हार जीत का नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का है। चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार वे उन लोगों पर फोकस करे, जो भाजपा को वोट नहीं देते है। वे उनके घर जाकर भाजपा के लिए वोट करने का आग्रह करे और उन्हें भाजपा के लक्ष्य से अवगत कराए।

    मतभेद के कारण दो पक्ष चुनाव लड़ते है

    शिवराज चौहान ने कहा कि पंचायत चुनाव में आपसी मतभेद के कारण दो पक्ष चुनाव लड़ते है। इस बार भाजपा नेताओं का लक्ष्य होना चाहिए कि गांवों के दोनों पक्ष एक साथ आकर भाजपा के लिए कार्य करे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे लाभार्थियों से सतत संपर्क में रहे और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करे। इसके पूर्व लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डा.महेंद्र सिंह ने भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विस्तार से समझाया।

    यह चुनाव देश को परम वैभव पर ले जाने का चुनाव है

    उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश को परम वैभव पर ले जाने का चुनाव है, जिसमें हर कार्यकर्ता को अपना योगदान देना है। सम्मेलन को स्थानीय विधायक मुकेश टंडन ने भी संबोधित किया। इस सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के 276 मतदान केंद्रों से 20– 20 कार्यकर्ता शामिल हुए।

    खबरें और भी