Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: सांसद बनते ही नपवाई थी घर से रेलवे स्टेशन की दूरी, रोचक है आगरा का ये चुनावी किस्सा

    Updated: Wed, 01 May 2024 02:19 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद एक सांसद को अपने घर से रेलवे स्टेशन तक की दूरी को नपवाना पड़ा था। दरअसल लोकसभा सचिवालय ने सांसद से उ ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: सांसद बनते ही नपवाई थी घर से रेलवे स्टेशन की दूरी।
    लोकसभा चुनाव 2024: सांसद बनते ही नपवाई थी घर से रेलवे स्टेशन की दूरी।

    जागरण, आगरा। बात 1977 के लोकसभा चुनाव की है। कांग्रेस के खिलाफ चली लहर में दिग्गज भी चुनाव हार गए थे। जनता पार्टी से शंभूनाथ चतुर्वेदी कांग्रेस के सेठ अचल सिंह के खिलाफ मैदान में थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश चिमटी बताते हैं कि शंभूनाथ वर्ष 1962 में फिरोजाबाद लोकसभा सीट से भी सांसद रहे थे।

    यह भी पढ़ें:  उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट पर शिंदे गुट ने उतारा प्रत्याशी, विधायक रवींद्र वायकर को दिया टिकट

    कांग्रेस विरोधी लहर में शंभूनाथ चतुर्वेदी ने कांग्रेस के दिग्गज सेठ अचल सिंह को हरा दिया। दोनों घनिष्ठ मित्र भी थे। नए सांसद से लोकसभा सचिवालय ने नियमानुसार कई जानकारी मांगी थीं। इनमें उनके आवास से अस्पताल और रेलवे स्टेशन की दूरी के बारे में पूछा था।

    मीना बाजार में रहते थे शंभूनाथ चतुर्वेदी

    मूलरूप से बाह के गांव होलीपुरा के रहने वाले शंभूनाथ चतुर्वेदी उन दिनों कोठी मीना बाजार मैदान के पास रहते थे। उन्होंने यह अनुमानित दूरी के बारे में लोकसभा सचिवालय को बता दिया था। हरीश चिमटी बताते हैं कि शंभूनाथ चतुर्वेदी के बारे में कहा जाता था कि वह हर काम परफेक्शन के साथ करते थे।

    फीता से नापी गई थी दूरी

    कोठी मीना बाजार मैदान से राजामंडी रेलवे स्टेशन की दूरी नापने के लिए उन्होंने एक आदमी को जिम्मेदारी दी। उसने कोठी मीना बाजार मैदान से रेलवे स्टेशन राजामंडी की दूरी फीता लेकर नापी थी। इसके बाद शंभूनाथ चतुर्वेदी ने एक महीने बाद लोकसभा सचिवालय को अपने घर से नजदीकी रेलवे स्टेशन की दूरी के बारे में सटीक जानकारी दी थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हर वोट जरूरी: 12 किमी पैदल चलेगी पोलिंग पार्टी, तब होगा मतदान; 116 मतदाताओं के लिए खास इंतजाम