Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: AAP अध्यक्ष और सिंगरौली मेयर रानी अग्रवाल सिंगरौली से लड़ेंगी चुनाव, आप ने बनाया उम्मीदवार

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 12:17 PM (IST)

    MP Election 2023 पहले दिल्ली और फिर पंजाब की सत्ता में पैठ जमाने के बाद अब आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में भी अपनी सियासी किस्मत आजमा रही है। आम आदमी प ...और पढ़ें

    AAP ने पार्टी की मध्य प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल को सिंगरौली से अपना उम्मीदवार बनाया
    AAP ने पार्टी की मध्य प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल को सिंगरौली से अपना उम्मीदवार बनाया

    एएनआई, भोपाल। आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली विधानसभा सीट से रानी अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। रानी अग्रवाल सिंगरौली की मौजूदा मेयर हैं और हाल ही में हुए निकाय चुनावों में उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर मेयर पद का चुनाव जीता था। 

    सिंगरौली से उम्मीदवार बनाए जाने पर रानी अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उनमें विश्वास रखने और बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार।

    मध्य प्रदेश के लिए आप के आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार, "आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सिंगरौली विधानसभा से रानी अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित करती है।"

    अग्रवाल के नाम की घोषणा के साथ, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अब तक 17 नवंबर के चुनाव के लिए 230 में से 70 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। 

    जुलाई 2022 में सिंगरौली की बनी थीं मेयर 

    2022 के जुलाई महीने में हुए नगर निगम चुनाव में रानी अग्रवाल ने भाजपा उम्मीदवार को हराकर मेयर बनी थीं। आम आदमी पार्टी (आप) की रानी अग्रवाल भाजपा चंद्रप्रताप विश्वकर्मा को 9352 मतों से हराकर महापौर बनी थीं। यह सीट पहले भाजपा के पास थी। रानी मध्य प्रदेश में आप की पहली मेयर भी बनीं। चुनाव में रानी को 34,585, चंद्रप्रताप को 25,233 और कांग्रेस के अरविंद सिंह चंदेल को 25,031 वोट मिले थे। आप ने पहले राउंड की गिनती से ही बढ़त बना ली थी जो अंत तक बनी रही थी।

    यह भी पढ़ें- MP Election 2023: गांव एक और समस्याएं अनेक, बावड़ी खेड़ा गांव की जनता चुनती है दो विधायक; बेहद रोचक है वजह

    यह भी पढ़ें- CG Election 2023: क्या भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस विधायक चिंतामणि? BJP को दिया यह ऑफर; बढ़ सकती हैं सिंहदेव की मुश्किलें

    खबरें और भी