Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: 'जहां नदी नहीं, वहां पर पुल बनाने का कर रहे वादा'; सिवनी में कमलनाथ ने शिवराज पर कसा तंज

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 06:12 PM (IST)

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनावी मौसम में घोषणाओं की ...और पढ़ें

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (फोटो: @INCMP)
    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (फोटो: @INCMP)

    पीटीआई, सिवनी। MP Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनावी मौसम में घोषणाओं की झड़ी लगा चुके हैं और जहां पर कोई नदी नहीं है वहां भी पुल बनाने का वादा कर रहे हैं।

    मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि तीन दिसंबर को चुनावी परिणाम सामने आएंगे। गोपालगंज में कांग्रेस उम्मीदवार आनंद पंजवानी के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज एक के बाद एक वादे कर रहे हैं और अबतक उन्होंने 22,000 से अधिक घोषणाएं की हैं।

    आनंद पंजवानी का दिनेश राय से मुकाबला

    सिवनी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद पंजवानी का मुकाबला भाजपा विधायक दिनेश राय से है। ऐसे में कमलनाथ ने जनता से आनंद पंजवानी के समर्थन में वोट करने का अनुरोध किया।

    उन्होंने कहा कि वह (शिवराज सिंह चौहान) चुनावी मौसम में वादे करने की होड़ में हैं। जहां कोई नदी नहीं है, वहां वह पुल बनाने का वादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दिया है।

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट; जानिए किसे कहां से बनाया गया प्रत्याशी

    'शिवराज सरकार ने घर-घर पहुंचाई शराब'

    इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि एक और बात, उनकी (शिवराज) सरकार ने घर-घर शराब पहुंचाई है, जो उनकी बड़ी उपलब्धि है। शिवराज सिंह चौहान पर जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कहा कि सरकार चलाने और बहुत ज्यादा बोलने में अंतर है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शिवराज के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में अब '50 फीसद कमीशन' राज कायम है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 87 सीटों पर तय किए उम्‍मीदवार, जानें बीजेपी ने कहां किसे उतारा