Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: चित्रकूट से JP नड्डा जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, 100 से अधिक रथ होंगे शामिल

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 06:30 AM (GMT+05:30)

    MP Election 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा की पहली जनआशीर्वाद यात्रा तीन सितंबर रविवार को चित्रकूट से प्रारंभ हो रही है। विध ...और पढ़ें

    MP Election 2023: चित्रकूट से JP नड्डा जनआशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
    MP Election 2023: चित्रकूट से JP नड्डा जनआशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

    HighLights

    1. एमपी में भाजपा की पहली जन आशीर्वाद यात्रा तीन सितंबर रविवार को चित्रकूट से प्रारंभ हो रही है।
    2. राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा रविवार को चित्रकूट के मझगवां से प्रदेश की पहली जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा की पहली जन आशीर्वाद यात्रा तीन सितंबर रविवार को चित्रकूट से प्रारंभ हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

    पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यात्रा को रवाना करने वाले थे, पर अपरिहार्य कारणों से अब वे इस कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं।

    बता दें कि विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही हैं, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और जनता को बताया जाएगा कि केंद्र और राज्य सरकार ने उनके लिए क्या किया है।

    कल करेंगे पहली आशीर्वाद जनसभा 

    पिछले चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अकेले ही समूचे मप्र में जनआशीर्वाद यात्रा पर निकलते थे। मीडिया से बातचीत सांसद गणेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा रविवार को चित्रकूट के मझगवां से प्रदेश की पहली जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

    यह यात्रा 19 दिनों में करीब 2345 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान यह यात्रा 12 जिलों की 48 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। यात्रा का 311 स्थानों पर स्वागत होगा। यात्रा के दौरान पार्टी नेता 100 से अधिक रथ सभाओं एवं 44 मंचीय सभाओं को संबोधित करेंगे।