Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जारी की प्रभारियों की सूची, इनको मिली मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 27 Jan 2024 05:34 PM (GMT+05:30)

    भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। भाजपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का लोकसभा चुना ...और पढ़ें

    भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जारी की प्रभारियों की सूची।
    भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जारी की प्रभारियों की सूची।

    HighLights

    1. भाजपा ने महेंद्र सिंह को बनाया मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी
    2. सतीश उपाध्याय हुए सह प्रभारी नियुक्त

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने तैयारयां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। भाजपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक, महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

    23 चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की हुई नियुक्ति

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 23 चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

    बैजयंत पांडा को मिली UP की जिम्मेदारी

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: BJP ने नियुक्त किए 23 चुनाव प्रभारी, बैजयंत पांडा को UP और विनोद तावड़े को मिली बिहार की जिम्मेदारी