Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: 'बेटी यह वही शिवराज सरकार है जिसकी बदौलत तेरा ब्याह हुआ', भाजपा का सोशल मीडिया प्लान तैयार

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 05:00 AM (IST)

    MP Election 2023 भाजपा मिशन 2023 के लिए इंटरनेट मीडिया के सर्वाधिक उपयोग पर फोकस कर रही है। इसी बीच एक ऐसा आडियो तैयार किया गया है जिसमें मां-बेटी के ...और पढ़ें

    MP Election 2023: भाजपा का सोशल मीडिया प्लान तैयार, 'बेटी यह वही शिवराज सरकार है जिसकी बदौलत तेरा ब्याह हुआ'
    MP Election 2023: भाजपा का सोशल मीडिया प्लान तैयार, 'बेटी यह वही शिवराज सरकार है जिसकी बदौलत तेरा ब्याह हुआ'

    HighLights

    1. इंटरनेट मीडिया में सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर चमकाई जा रही भाजपा की छवि
    2. विधानसभा चुनाव को महिला केंद्रित बनाने की कवायद

    भोपाल (राज्य ब्यूरो)। भाजपा मिशन 2023 के लिए इंटरनेट मीडिया के सर्वाधिक उपयोग पर फोकस कर रही है। पार्टी का थिंक टैंक ऐसी सामग्री तैयार कर रहा है, जो महिलाओं को आकर्षित लगे। ''शिवराज नहीं होता तो क्या होता'' ये वो पंचलाइन है जो कुछ दिनों बाद आपको इंटरनेट मीडिया के हर फोरम पर सुनाई देगी।

    ऐसा ही एक ऑडियो तैयार किया गया है, जिसमें मां-बेटी के बीच संवाद के बहाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि को भी तराशा जा रहा है। इन ऑडियो में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

    मां-बेटी के बीच यूं हो रहा संवाद

    बेटी- उफ! ये बिजली को भी भी जाना था। गजब की सरकार है। मां- बेटी सरकार को मत कोस । ये वही सरकार है जिसकी बदौलत तेरा ब्याह हुआ था। पहले बेटी के ब्याह में लोगों के घर बिक जाते थे। वो तो भला हो इस सरकार का । बेटी - पहले भी तो सरकारें होती थीं। मां- पहले जो सरकारें थीं। उनकी छोड़। गरीबों की चिंता किसी ने नहीं की।

    वो तो भला हो शिवराज का, जिसकी बदौलत तेरा घर बस गया। जरा सोच शिवराज न होता तो क्या होता। बेटी- हां, मां तू सही कह रही है। शिवराज न होते तो क्या होता। मां- बेटी के बीच का यह संवाद सरकार की कई योजनाओं का प्रचार कर रहा है।

    खबरें और भी

    जहां, कन्यादान योजना की लोगों को याद दिलायी जा रही है। वहीं, यह संदेश भी दिया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नहीं होते तो लाड़ली बहना जैसी योजनाएं नहीं बन पाती।

    हर वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए छात्र मेघावी योजना है।

    शिवराज सिंह चौहान बहुत साधारण परिवार से हैं। उन्होंने गांव-गरीब और किसानों के सुख-दुख को बहुत नजदीक से देखा है। यही वजह है कि उनकी सारी योजनाओं का केंद्र यही वर्ग है।

    पहले गरीब को अपनी बेटी के विवाह में जमीन भी गिरवी रखना पड़ती थी पर अब सारी चिंता सरकार कर रही है। हर वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए छात्र मेघावी योजना है।

    संबल योजना में जन्म से पहले से लेकर मौत के बाद तक की चिंता की गई है। अब लाड़ली बहना योजना के जरिए महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने का संकल्प मुख्यमंत्री ने लिया है।

    सामाजिक जिम्मेदारी का यह क्रम सिर्फ शिवराज के कार्यकाल में शुरू हुआ है। जो उन्हें लोकप्रियता के शिखर की ओर ले जा रहा है।

    -रजनीश अग्रवाल, प्रवक्ता प्रदेश भाजपा