विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election: 'कांग्रेस को खुद पर भरोसा नहीं, करा रहे तांत्रिक क्रियाएं', सीएम शिवराज ने भाजपा के हाइटेक रथ किए रवाना

By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
Published: Thu, 19 Oct 2023 03:36 PM (IST)

शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या श्मशान घाट में पूजा कराने से प्रदेश का ...और पढ़ें

शिवराज ने भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से हाइटेक रथों को रवाना किया।
शिवराज ने भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से हाइटेक रथों को रवाना किया।

जेएनएन, भोपाल: भाजपा ने मध्यप्रदेश के चुनावी रण में अपने हाइटेक रथ उतार दिए हैं। पार्टी के ये हाइटेक वाहन प्रदेश के अलग-अलग विधानसभाओं में सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे। मध्य प्रदेश चुनावों में इस बार भाजपा की चुनाव प्रचार की थीम 'एमपी के मन में मोदी' है। आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से हाइटेक रथों को रवाना किया।

तांत्रिक क्रियाएं करा रही कांग्रेस

मौके पर मौजूद मीडिया के बातचीत करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने बातों-बातों में एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों को अपने काम बता रही है और कुछ लोग श्मशान घाट में तांत्रिक क्रियाएं करा रहे हैं। सीएम ने कहा कि ये लोकतंत्र है, लेकिन लोकतंत्र में अगर किसी की साधना-उपासना होती है तो जनता की होती है। लोकतंत्र जनता के विश्वास को जीतने का माध्यम है। जनता की सेवा करो, प्रदेश का विकास करो, लोगों का कल्याण करो। हमने ऐसा किया है और हम इसी के आधार पर जनता से वोट मांगने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'चुनाव आयोग में शिकायत कर रहे कांग्रेसी', अलीराजपुर में शिवराज बोले- लाडली बहनों को हर माह दे रहे हैं 1250 रुपये

कांग्रेस ने किया जनता को बर्बाद

शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या श्मशान घाट में पूजा कराने से प्रदेश का और जनता का भला होगा? मुझे यह सब देखकर तकलीफ के साथ-साथ आश्चर्य भी होता है कि विपक्ष को अपने ऊपर भरोसा ही नहीं है। इन्होंने सिर्फ जनता को लूटा और बर्बाद किया है। कांग्रेस ने योजनाएं बंद करने का पाप किया है।

डबल इंजन की सरकार ने किया चमत्कार

कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में चमत्कार किया है। आज पूरे विश्व के मन में मोदी हैं, देश के मन में मोदी हैं, एमपी के मन में मोदी हैं, जन-जन के मन में मोदी हैं।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: 'ऐसा काम ही क्यों करते हैं जो गालियां खानी पड़ें', सीएम शिवराज का कमलनाथ पर निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।