विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election: विंध्य क्षेत्र में लगा कांग्रेस को बड़ा झटका, सिद्धार्थ तिवारी ने छोड़ा पार्टी का साथ; भाजपा में हुए शामिल

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Wed, 18 Oct 2023 12:46 PM (IST)

MP Assembly Election 2023 विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे पास आ रही हैं वैसे-वैसे एक पार्टी से दूसरे पार्टी में ...और पढ़ें

सिद्धार्थ तिवारी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का थामा दामन (फोटो- नई दुनिया)
सिद्धार्थ तिवारी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का थामा दामन (फोटो- नई दुनिया)

ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे- जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही मध्य प्रदेश की सियासत में 'आयाराम-गयाराम' का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

सिद्धार्थ तिवारी ने बुधवार सुबह राजधानी में भाजपा के प्रदेश दफ्तर पहुंचे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है देश - सिद्धार्थ तिवारी

सिद्धार्थ तिवारी ने इस मौके पर कहा कि उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की विचारधारा से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का जो विकास भाजपा के शासनकाल में हुआ है, उसके कारण मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं। आज हर देशभक्त युवा यही बोलेगा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

कांग्रेस पार्टी में पैसे लेकर बांटे जाते हैं टिकट

सिद्धार्थ तिवारी के साथ दलित नेता और गुन्नौर से कांग्रेस के पूर्व विधायक फुंदरलाल चौधरी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। फुंदरलाल ने कहा कि हम दलित समाज से आते हैं। कांग्रेस पार्टी में हमारी कोई नहीं सुनता है। पार्टी में पैसे लेकर टिकट बांटे जाते हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: खिलचीपुर BJP के लिए तो सारंगपुर कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती, क्या मिथक तोड़ पाएंगे दोनों दल?

यह भी पढ़ें- MP Elections: चुनाव प्रचार पर रखी जा रही कड़ी नजर, प्रिंट से लेकर इंटरनेट मीडिया की निगरानी कर रहे 30 कर्मचारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।