यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP Election 2023: कांग्रेस ने दतिया, पिछोर और गोटेगांव में बदला उम्मीदवार; जारी की 88 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया। ...और पढ़ें

एएनआई, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया। इस लिस्ट में तीन सीटों पर बदले गए उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।
अब तक कितने उम्मीदवारों का हुआ एलान?
कांग्रेस ने अबतक उम्मीदवारों की दो सूची जारी की है। दोनों सूची को मिलाकर अबतक 229 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों का नाम शामिल था, जबकि दूसरी लिस्ट में 88 नाम शामिल हैं। हालांकि, पार्टी ने तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम बदल दिए हैं।

कहां-कहां के बदले उम्मीदवार?
कांग्रेस ने दतिया, पिछोर और गोटेगांव में अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने दतिया से राजेंद्र भारती, पिछोर से अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव से नर्मदा प्रसाद प्रजापति को उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं सीएम पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन पद मुझे नहीं छोड़ रहा’ सीएम गहलोत का बड़ा बयान
यहां देखिये उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
Congress has announced the second list of candidates for elections to the Legislative Assembly of Madhya Pradesh.
— ANI (@ANI) October 19, 2023
85 candidates have been announced and 3 candidates have been replaced. pic.twitter.com/hCKkBHgEpb
सनद रहे कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के आलानेताओं की बुधवार की देर रात दिल्ली में बैठक हुई थी। इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई नेता मौजूद रहे।