Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election Result: 'अपने ही गांव में विधायकों को केवल 50 वोट, यह कैसे संभव है?', कमलनाथ ने उठाया सवाल

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 07:56 PM (IST)

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व अब चुनावी नतीजों पर सवाल उठा रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे लेकर बड ...और पढ़ें

    कांग्रेस नेता कमलनाथ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए। (फोटो- एएनआई)
    कांग्रेस नेता कमलनाथ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए। (फोटो- एएनआई)

    एएनआई, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व अब चुनावी नतीजों पर सवाल उठा रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे लेकर बड़ा दावा किया है। कमलनाथ ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने ऐसे कई विधायकों से मुलाकात की है, जिन्हें अपने ही गांव में सिर्फ 50 वोट मिले हैं। कमलनाथ ने इसपर सवाल उठाते हुए कहा कि ये कैसे संभव हो सकता है?

    कमलनाथ ने चुनाव परिणाम पर उठाए सवाल

    बता दें कि कांग्रेस नेता कमलनाथ ने विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की समीक्षा बैठक से पहले मंगलवार को भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए ये टिप्पणी की।

    कमलनाथ ने कहा,

    हर कोई जानता है कि राज्य में क्या माहौल था। कुछ विधायक आज सुबह मुझसे मिले और कहा कि उन्हें अपने ही गांव में 50 वोट मिले, यह कैसे संभव है?

    एग्जिट पोल को लेकर क्या बोले कमलनाथ?

    कांग्रेस नेता ने कहा कि एग्जिट पोल माहौल बनाने के लिए था। जिसे नतीजे पहले से पता था, उसने शायद एग्जिट पोल तैयार किया होगा। उन्होंने चुनाव जनादेश के बारे में बोलते हुए कहा कि हम निर्वाचित और हारे हुए उम्मीदवारों के साथ चर्चा कर रहे हैं और नतीजों पर विश्लेषण कर रहे हैं।

    कांग्रेस ने ईवीएम पर भी साधा निशाना

    इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी फैसले पर सवाल उठाया और कहा कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। उन्होंने कहा, चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है। मैंने 2003 से ईवीएम द्वारा मतदान का विरोध किया है।

    खबरें और भी

    कैसा रहा मध्य प्रदेश का चुनाव परिणाम?

    बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। मध्य प्रदेश का चुनाव परिणाम रविवार को घोषित किया गया। भाजपा ने राज्य में 163 सीटें जीतकर वापसी की और कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटें मिली।