यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP Election 2023: 12 अक्टूबर को मंडला जाएंगी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सार्वजनिक रैली को करेंगी संबोधित
MP Election 2023 चुनावी आमसभा में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी 12 अक्टूबर को मंडला आ रही हैं। इस आायोजन को लेकर तैयारियों की समीक्ष ...और पढ़ें

पीटीआई, भोपाल। MP Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगी। राज्य कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा, वह जबलपुर पहुंचेंगी और फिर मंडला जाएंगी। मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ भी गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे प्रियंका गांधी के साथ रैली को संबोधित करेंगे।
वहीं, मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक रैली को संबोधित किया।
इस आायोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करने और लोगाें काे दायित्व प्रदान करने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कांग्रेस के जिला प्रभारी सहित शहर और ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस पितृ पक्ष के बाद अपने उम्मीदवारों की करेगी घोषणा
आपको मालूम हो कि मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। बीजेपी पहले ही 136 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
कमल नाथ ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस "श्राद्ध" (पितृ पक्ष) के बाद अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। पितृ पक्ष के दौरान हिंदू अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं। इस साल पितृ पक्ष जो 29 सितंबर को शुरू हुआ और यह 14 अक्टूबर को समाप्त होगा।
यह भी पढ़ें-MP Election 2023: केंद्र सरकार पर हमलावर हुए Rahul Gandhi, 'जातिवार गणना के लिए केंद्र को कर देंगे मजबूर'
यह भी पढ़ें- MP Election 2023: राहुल गांधी झूठ की दुकान के मैनेजर और कमलनाथ झूठ के सेल्समेन; कांग्रेस पर CM शिवराज का हमला