Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: 'कांग्रेस सनातन को डेंगू, मलेरिया की तरह मानती है', बोले अनुराग ठाकुर; सुनाई खरी-खरी

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 06:30 AM (IST)

    MP Election 2023 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला। मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कह ...और पढ़ें

    MP Election 2023: 'कांग्रेस सनातन को डेंगू, मलेरिया की तरह मानती है', बोले अनुराग ठाकुर
    MP Election 2023: 'कांग्रेस सनातन को डेंगू, मलेरिया की तरह मानती है', बोले अनुराग ठाकुर

    HighLights

    1. अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी संगठनों के इरादे सनातन धर्म को खत्म करने के हैं।
    2. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भगवान राम का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस को घेरा।

    भोपाल, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी संगठनों के इरादे सनातन धर्म को खत्म करने के हैं। मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय कांग्रेसी शिव भक्त, दुर्गा भक्त और न जाने कौन-कौन से भक्त बन जाते हैं, लेकिन उनका मूल चरित्र अब सामने आ चुका है।

    बीते दिनों में कांग्रेस ने बार-बार हिंदुओं का अपमान किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारे लिए सनातन धर्म सबसे ऊपर है। बड़वानी और राजगढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भगवान राम का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस को घेरा।

    मुगलों से की कांग्रेस की तुलना

    अनुराग ने कहा कि कांग्रेसी अब कहते हैं कि डेंगू, मलेरिया की तरह सनातन धर्म है। मुगलों को उदाहरण देते हुए वह बोले कि जो काम मुगल नहीं कर पाए वह कांग्रेसी क्या करेंगे। सनातन धर्म को खत्म करने की इच्छा लेकर मुगल भारत आए थे। लेकिन वह खुद खत्म होकर चले गए।

    खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले कि सनातन था, है और रहेगा। कांग्रेस के लोग व नेता देश के बाहर जाकर देश को अपमानित करते हैं। मौका आएगा कांग्रेस को एक बार फिर घर बैठाने का। कांग्रेस के नेताओं ने कोरोनारोधी वैक्सीन के बारे में भी लोगों को भ्रमित किया। जबकि कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी ने मुफ्त वैक्सीन दिलवाने का काम किया।

    खबरें और भी