Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'क्या आतंकी संगठन PFI की समर्थक है कांग्रेस', CM शिवराज ने प्रियंका से पूछा सवाल; कहा- जवाब तो देना होगा

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 03:39 PM (IST)

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर कई सवाल दागे। उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठन पीएफआई पर एनआईए द्वारा की जा रही कार् ...और पढ़ें

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

    ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर कई सवाल दागे।

    उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठन पीएफआई पर एनआईए द्वारा की जा रही कार्रवाई का कांग्रेस विरोध कर रही है। क्या कांग्रेस आतंकी संगठन पीएफआई का समर्थन करती है? क्या प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करती हैं?

    गौरतलब है कि प्रियंका गांधी आज चुनावी रैली करने के लिए मध्य प्रदेश के मंडला पहुंची।​ प्रियंका की रैली से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर सवालों की बौछार कर दी।

    यह भी पढ़ें: मेरे से डर गई कांग्रेस, मेरे मरने की कर रही दुआ और करवा रही मेरा श्राद्ध - मुख्यमंत्री शिवराज

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आतंकी संगठन पीएफआई पर एनआईए की कार्यवाही पर सवाल खड़े करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी इस सवाल का जवाब दें कि क्या वे दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करती हैं।

    क्या कुछ बोले CM शिवराज सिंह चौहान?

    सीएम शिवराज ने कहा कि आपकी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पीएफआई पर कार्रवाई होती है तो दिग्विजय सिंह विरोध करते हैं। क्या यही कांग्रेस का स्टैंड है।

    सीएम ने कहा कि पीएफआई टेरर फंडिंग करती है। वह संगठन आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है, वह देश का दुश्मन है। ऐसे संगठन का समर्थन करना क्या दिखाता है?

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि आतंकवादियों को महिमा मंडित करना, सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करना, पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध करने वाले बयान से क्या आप (प्रियंका) भी सहमत हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका जी आज मध्य प्रदेश में आपको जवाब देना पड़ेगा क्या दिग्विजय सिंह के बयान से आप सहमत हैं या नहीं?

    यह भी पढ़ें: BJP ने चला OBC कार्ड, 29 फीसदी ओबीसी उम्मीदवार उतारे मैदान में; कांग्रेस पर उल्टा पड़ा दांव

    'कांग्रेस सरकार ने बंद किया था आदिवासी बहनों को पैसे देना'

    मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रियंका जी आप मंडला आ रही है, आदिवासी जिला है, आप जवाब दें - बैगा, भारिया, सहरिया जाति की पिछड़ी बहनों को मैं 1000 रुपये देता था, कमलनाथ ने, कांग्रेस सरकार ने वो क्यों बंद किए, आदिवासी बहनें जवाब मांग रही हैं?

    खबरें और भी

    'झूठ की गारंटी देती है कांग्रेस'

    मुख्यमंत्री शिवराज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मुंह में राम बगल में छुरी जैसा उदाहरण पेश किया है। सामने आदिवासी प्रेम और पीछे दी गई सुविधा को समाप्त करने का अपराध कांग्रेस ने किया है। प्रियंका जी जवाब तो देना होगा। क्या प्रियंका जी, पिछली बार की तरह मध्य प्रदेश में फिर झूठ की गारंटी देने आ रही हैं, जवाब तो देना होगा