विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP CM Oath Ceremony: मोहन यादव के शपथ लेने से पहले सिंधिया और शिवराज ने कुछ यूं की मुलाकात, तुलसी सिलावट भी रहे मौजूद

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 13 Dec 2023 03:46 PM (IST)

मध्य प्रदेश में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (बाएं) और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (दाएं)
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (बाएं) और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (दाएं)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र यादव
  2. शपथ ग्रहण समारोह से पहले भूपेंद्र यादव ने की सिंधिया सहित अन्य नेताओं से मुलाकात

एएनआई, भोपाल। मध्य प्रदेश में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात हुई। इस मुलाकात का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, शिवराज के साथ सिंधिया की मुलाकात के दौरान मोहन यादव भी मौजूद रहे।

छह सेकंड की मुलाकात वायरल

सिंधिया और शिवराज के बीच हुई छह सेकंड की मुलाकात की जमकर चर्चा हो रही है। इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे का हाथ थामकर बात करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो में इंदौर की सांवेर सीट से भाजपा विधायक तुलसी सिलावट भी दिखाई दिए, जो शिवराज सिंह चौहान के पांव छू रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक... साधु-संत भी हुए शपथग्रहण समारोह में शामिल, देखें तस्वीरें

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों ही मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल थे, लेकिन मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया। स्वयं शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा और सर्वसम्मति के साथ उनके नाम का चयन हुआ।

मोहन यादव से मिले सिंधिया

शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोहन यादव ने सिंधिया और शिवराज से मुलाकात की। वायरल हो रही तस्वीर में तीनों नेता एक-साथ बैठे हुए आपस में चर्चा कर ठहाके लगाके हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दतिया सीट से चुनाव गंवाने वाले नरोत्तम मिश्रा भी वहां मौजूद रहे।

जनता के बीच मामा की दीवानगी

वहीं, एक अन्य वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शिवराज सिंह चौहान को जनता ने घेर लिया है और 'शिवराज सिंह जिंदाबाद' और 'मामा जी जिंदाबाद-जिंदाबाद' के जमकर नारे लगा रहे हैं। इस वीडियो में मामा की दीवानगी देखते ही बनती है।

मध्य प्रदेश में 'मोहन' राज

भाजपा नेता मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की, जबकि जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि भोपाल के लाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें: बिना पिलर के भी नदी में डटकर खड़ा रहता है जबलपुर का यह मंदिर, जानें इसकी अन्य खासियत

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य नेता मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।