विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP New CM: विधायक दल की बैठक से पहले विजयवर्गीय ने की शिवराज से मुलाकात, कयासों का बाजार गर्म

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 10 Dec 2023 08:26 PM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2023 08:38 PM (IST)

मध्य प्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिला है लेकिन इसको लेकर तरह-तरह के ...और पढ़ें

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (बाएं) और निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (दाएं) (फोटो: एएनआई)
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (बाएं) और निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (दाएं) (फोटो: एएनआई)

HighLights

  1. भाजपा ने 230 में से 163 सीटों पर दर्ज की जीत
  2. CM की रेस में शिवराज सिंह चौहान सहित कई नाम

एएनआई, भोपाल। मध्य प्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिला है, लेकिन इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या शिवराज सिंह चौहान पर ही पार्टी आलाकमान भरोसा जताएगी या फिर छत्तीसगढ़ की ही तरह किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी। हालांकि, इस कश्मकश के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की दो तस्वीरें समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर की। पहली तस्वीर में शिवराज सिंह चौहान को कैलाश विजयवर्गीय फूलों का गुलदस्ता देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों नेता किसी विषय पर गहन चर्चा करते हुए देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री को लेकर खत्म होगा सस्पेंस, कल होगी भाजपा विधायक दल की बैठक; इन नामों पर चर्चा तेज

कैलाश विजयवर्गीय ने इस मुलाकात की तस्वीरें 'एक्स' पर शेयर करते हुए लिखा, 

आज भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान से सौजन्य भेंट की एवं मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत पर उन्हे शुभकामनाएं दीं।।

MP में मोदी मैजिक चला

दोनों नेताओं के बीच अचानक हुई इस मुलाकात के बीच कयासों का बाजार गर्म है। कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत के पीछे मोदी मैजिक की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति और उनका नेतृत्व सबसे ज्यादा भारी रहा।

उन्होंने कहा था कि क्या छत्तीसगढ़ और राजस्थान में लाडली बहना योजना थी? छत्तीसगढ़ की जीत तो बहुत बड़ी जीत है। सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति और जेपी नड्डा की पोलिंग बूथ और पन्ना प्रमुख की योजना कारगर हुई। उसी की वजह से तीनों राज्यों में परिणाम आए।

कब होगी विधायक दल की बैठक?

बता दें कि भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक में भाजपा पर्यवेक्षकों, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सहित पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहेंगे। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम तकरीबन चार बजे विधायक दल की बैठक होगी।

यह भी पढ़ें: शिवराज, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल समेत मुख्यमंत्री की रेस में 6 नाम, डिप्टी सीएम बन सकते हैं ये MLA

इस बैठक से पहले कैलाश विजयवर्गीय की शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। हालांकि, शिवराज सिंह चौहान के अलावा नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल सहित कई नाम चर्चा में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।