यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले कई लक्ष्यों को साधेगा BJP का ‘गांव चलो’ अभियान, एमपी के नगरीय बूथों पर 24 घंटे बिताएंगे दिग्गज
MP News भोपाल के साथ ही गांवों तक अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए अब भाजपा ‘गांव चलो’ अभियान चलाएगी। अब तक भाजपा ने जितने अभियान चलाए वे बूथ सशक्तीकरण ...और पढ़ें

HighLights
- पीएम नरेन्द्र मोदी के गांव के समग्र विकास के सपने को पार्टी कार्यकर्ता करेंगे साकार
- नौ से 11 फरवरी तक गांव और नगरीय बूथों पर वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बिताएंगे 24 घंटे
राज्य ब्यूरो, भोपाल। शहर के साथ ही गांवों तक अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए अब भाजपा ‘गांव चलो’ अभियान चलाएगी। अब तक भाजपा ने जितने अभियान चलाए वे बूथ सशक्तीकरण या ‘बूथ चलो’ के नाम से थे लेकिन पहली बार भाजपा ‘गांव चलो’ अभियान शुरू करने जा रही है।
ग्रामीण इलाकों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों पर ध्यान अधिक केंद्रित
पार्टी इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तकभेजना चाहती है। अभियान में नौ से 11 फरवरी तक केंद्रीय मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गांव में 24 घंटे बिताएंगे। पूरे प्रदेश के गांवों और नगरीय बूथों पर भाजपा की रीति-नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों का मानना है कि बूथ को मजबूत करने के लिए पार्टी जो कार्यक्रम बनाती है, उसमें ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में ध्यान अधिक केंद्रित रहता था।
जन-जन तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाएगा
अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति के तहत गांवों पर फोकस अधिक होगा। पार्टी के अध्ययन में भी यह बात सामने आई है कि शहर और गांव के वोट प्रतिशत में भी काफी अंतर रहता है, इसलिए इस बार भाजपा का ध्यान गांवों पर अधिक है। इस हिसाब से देखा जाए तो लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का ‘गांव चलो’ अभियान कई लक्ष्य साधेगा। इसमें पीएम मोदी के गांव के समग्र विकास के संकल्प को लेकर सभी गांवों तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाएगा।
नौ से 11 फरवरी तक चलेगी अभियान की तैयारी
अभियान की तैयारी तीन फरवरी तक की जाएगी। कार्यकर्ताओं का प्रवास नौ से 11 फरवरी तक रहेगा। अंतिम चरण में समीक्षा बैठक 14 फरवरी तक होगी। मध्य प्रदेश में तीन फरवरी से पहले जिला और मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा संभाग और जिलेवार बैठकें कर रहे हैं।
खबरें और भी
58 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य
केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को ‘गांव चलो’ अभियान के माध्यम से उतारकर 58 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। पार्टी का मानना है कि इसके बाद लोकसभा चुनाव में जब कार्यकर्ता लोगों से अपनी बात कहेंगे तो उन पर विश्वास ज्यादा होगा क्योंकि चाहे केंद्र की योजनाएं हो या फिर राज्य की, सभी का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। पार्टी का प्रयास है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पीएम मोदी की योजनाओं का लाभ पहुंचे। विधानसभा चुनाव में जिन बूथों पर पार्टी को हार मिली है उसको जीतना और जीते हुए बूथों पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का भी लक्ष्य है।
पीएम मोदी के गांव के समग्र विकास के सपने को साकार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गांवों में जाएंगे। वे वहां ग्रामीणों से संपर्क कर भाजपा की रीति-नीति और सरकार के कार्यों को लेकर प्रत्येक बूथ पर संपर्क और संवाद करेंगे।
-आशीष अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी, मध्य प्रदेश भाजपा