Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Madhya Pradesh Election: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची में महिलाओं पर खेला दांव, 19 को मैदान में उतारा

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 04:11 PM (IST)

    Madhya Pradesh Election 2023 कांग्रेस ने अपनी 144 उम्मीदवारों की सूची में 19 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कम ...और पढ़ें

    Madhya Pradesh Election 2023 कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी।
    Madhya Pradesh Election 2023 कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी।

    एएनआई, भोपाल। Madhya Pradesh Election 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों नई-नई रणनीतियां बना रही है। इसी बीच कांग्रेस ने अपनी उम्मीदावारों की पहली सूची में महिलाओं पर दांव खेला है। 

    19 महिलाओं को टिकट

    कांग्रेस ने अपनी 144 उम्मीदवारों की सूची में 19 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में पूरी तरह से तैयार हैं। हमने जो सूची जारी की है, उसमें 65 उम्मीदवार 50 वर्ष से कम उम्र के हैं और 19 महिला उम्मीदवार हैं। हमने जो कहा था वह किया है।

    कमलनाथ का भाजपा पर हमला

    कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के पास कुछ नहीं बचा है, वे बस बोल सकते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा पक्का चुनाव हार रही है। कांग्रेस ने आज आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारा गया।

    जीतू पटवारी, जयवर्धन सिंह भी सूची में..

    इस सूची में मध्य प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, जयवर्धन सिंह, मध्य प्रदेश विधानसभा की सदस्य विजयलक्ष्मी साधो और मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य लक्ष्मण सिंह जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। 

    मध्य प्रदेश के अलावा पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 30 और तेलंगाना की 55 सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

    गौरतलब है कि मार्च 2021 में 22 मौजूदा कांग्रेस विधायकों के ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई थी।

    यह भी पढ़ें- Congress MP Candidates: कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ

    17 नवंबर को चुनाव, 3 दिसंबर को मतगणना

    सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले ही राज्य के 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 136 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। राज्य में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। राज्य में एक चरण में 17 नवंबर को चुनाव कराया जाएगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

    खबरें और भी