विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमलनाथ ने कहा था 'अरे भाई छोड़ो अखिलेश-वखिलेश', समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को कितना नुकसान पहुंचाया?

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Sun, 03 Dec 2023 02:11 PM (IST)

मध्य प्रदेश में काउंटिंग जारी है। राज्य के शुरुआती रुझानों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। जहां भाजपा ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को कितना नुकसान पहुंचाया? (फाइल फोटो)
समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को कितना नुकसान पहुंचाया? (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कमलनाथ ने कहा था, अरे भाई छोड़ो अखिलेश-वखिलेश
  2. कांग्रेस को महज 40.27 फीसदी वोट मिले
  3. समाजवादी पार्टी को मिले मामूली वोट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में काउंटिंग जारी है। 230 सदस्यीय विधानसभा वाले राज्य के शुरुआती रुझानों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। जहां भाजपा 161 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, कांग्रेस महज 66 सीटों पर ही आगे चल रही है। इस बीच मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले और बाद में समाजवादा पार्टी और उसके मुखिया अखिलाश यादव की खूब चर्चा हो रही है। इस चर्चा के केंद्र में कमलनाथ हैं।

दरअसल, चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर कलह खुलकर सामने आई थी। सपा को सीट बंटवारे में नजरअंदाज किए जाने से नाराज अखिलेश यादव ने कांग्रेस और मध्य प्रदेश के नेताओं को आड़े हाथों लिया था। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को 'I.N.D.I.A गठबंधन' के तहत लोकसभा चुनाव के लिए बनी एकता पर भी सवाल उठाया था।

कमलनाथ ने कहा था, अरे भाई छोड़ो अखिलेश-वखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवड़ा में कहा था, 'अरे भाई छोड़ो अखिलेश-वखिलेश'। इसके बाद अखिलाश यादव ने मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को कितना नुकसान पहुंचाया है।

कांग्रेस को महज 40.27 फीसदी वोट मिले

मध्य प्रदेश के चुनावी परिणाम आने के बाद कांग्रेस की शर्मनाक हार दिखाई दे रही है और पार्टी महज 66 सीटों पर सिमटती दिख रही है। चुनाव आयोग के अभी तक आंकड़ों को देखें तो कांग्रेस को 40.27 फीसदी वोट मिले हैं और भाजपा ने भारी बढ़त बनाते हुए 48.84 फीसदी वोट प्राप्त किया है।

समाजवादी पार्टी को मिले मामूली वोट

हालांकि, समाजवादी पार्टी को मामूली वोट मिले हैं। शुरुआती रुझानों में एमपी चुनाव में समाजवादी पार्टी 0.41 फीसदी वोट हासिल करती दिख रही है। फिलहाल सपा का कोई भी उम्मीदवार उलटफेर करता नहीं दिख रहा है। हांलाकि राज्य के अभी पूरे परिणाम आने बाकी हैं।

इस वजह से बढ़ी थी तल्खी

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस में रार देखी गई थी। अखिलेश यादव में खुलकर कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर उनसे बातचीत की थी। कांग्रेस ने सपा को 7 सीटें देने की थी, लेकिन बाद में कांग्रेस अपनी बात से मुकर गई।

ये भी पढ़ें: RJ Election Result 2023: वसुंधरा राजे से ज्यादा दीया कुमारी का शोर, बाबा बालकनाथ भी कर रहे कमाल; जानें किसके सिर सजेगा ताज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।