Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Assembly Election 2023: कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट तो विरोध में उतरे पूर्व MLA के समर्थक; फैसले पर उठाए सवाल

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 01:52 PM (IST)

    इंदौर के कांग्रेस नेता और महू के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इस बात से गुस्साए उनके समर्थकों ने इंदौर में विरोध प्रदर्शन ...और पढ़ें

    MP Assembly Election 2023: कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट तो विरोध में उतरे पूर्व MLA के समर्थक (फोटो एएनआई)
    MP Assembly Election 2023: कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट तो विरोध में उतरे पूर्व MLA के समर्थक (फोटो एएनआई)

    HighLights

    1. पूर्व विधायक के समर्थकों ने किया विरोध-प्रदर्शन।
    2. कांग्रेस ने नहीं दिया पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार को टिकट।

    एएनआई, इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी के साथ ही कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का भी एलान कर दिया है। हालांकि, चुनाव में टिकट जाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखने को मिल रही है।

    पूर्व विधायक के समर्थकों ने किया विरोध-प्रदर्शन

    मध्य प्रदेश की चुनावी राजनीति में ऐसा ही कुछ उस समय देखने को मिला, जब इंदौर के कांग्रेस नेता और महू के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इस बात से गुस्साए उनके समर्थकों ने इंदौर में विरोध प्रदर्शन किया।

    पूर्व विधायक ने पार्टी के फैसले पर उठाए सवाल

    पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने कांग्रेस पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महू में यह विरोध प्रदर्शन पार्टी से जवाब मांगने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि 27 दिन पहले ही राम किशोर शुक्ला कांग्रेस में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें चुनाव का टिकट दे दिया। अंतर सिंह दरबार ने कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अपमान है। वह 20 साल तक बीजेपी में रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- MP Election 2023: प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस में बगावत, कमल नाथ का जलाया पुतला

    कांग्रेस पार्टी एकजुट है- राम किशोर शुक्ला

    वहीं, अंतर सिंह दरबार के समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन पर महू से कांग्रेस प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कमल नाथ सरकार बनाने के लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण है। अगर वह यह नहीं समझ सकते तो यह पार्टी के खिलाफ एक तरह का विरोध है, कांग्रेस पार्टी एकजुट है।

    बता दें कि मध्य प्रदेश में एक चरण में विधानसभा चुनाव होना हैं। एमपी में 17 नवंबर को सभी विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

    यह भी पढ़ें- MP Assembly Election 2023: खुद को दिलीप कुमार जैसा मानने वाले वो सीएम जो खानपान के थे बड़े शौकीन