Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: कमलनाथ और दिग्विजय के बीच सब ठीक नहीं? BJP के आरोपों पर दिग्गी राजा ने दिया जवाब

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 01:51 PM (IST)

    MP Election 2023 एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध ...और पढ़ें

    कमलनाथ और दिग्विजय के बीच सब ठीक नहीं? BJP के आरोपों पर दिग्गी राजा ने दिया जवाब (फाइल फोटो)
    कमलनाथ और दिग्विजय के बीच सब ठीक नहीं? BJP के आरोपों पर दिग्गी राजा ने दिया जवाब (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. BJP के आरोपों पर दिग्विजय सिंह का पलटवार।
    2. दिग्विजय ने कहा- 'कमलनाथ से मेरा कोई विवाद नहीं'

    एएनआई, भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ मतभेद के आरोपों को खारिज कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि सत्तारूढ़ भाजपा ने उनको लेकर फर्जी खबरे फैलाईं। ताकि प्रदेश के मुद्दों को छिपाया जा सके।

    एकजुट है कांग्रेस पार्टी- दिग्विजय सिंह

    एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर नेता एकजुट है, लेकिन भाजपा की क्षेत्रीय इकाई में गुटबाजी इन दिनों चरम पर है और इसे छुपाने के लिए कांग्रेस नेताओं, खासकर मेरे और कमलनाथ के बीच मतभेद की झूठी खबर भाजपा फैला रही है।

    दिग्विजय सिंह ने शेयर किया वीडियो

    दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो को साझा कर बीजेपी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस में झगड़े की झूठी छवि बनाने के लिए मेरे नाम पर एक फर्जी पत्र छपवाया और उन खबरों का खंडन किया, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने मतभेद के कारण गांव के दौरे रद्द कर दिए हैं। यह बिल्कुल गलत खबर है।

    यह भी पढ़ें- VIDEO: CM शिवराज ने स्कूटी वाली बिटिया के घर पहुंचकर ली चाय की चुस्की, परिजनों का स्वीकार किया अभिवादन

    17 नवंबर को होगा मतदान

    दिग्विजय ने आगे कहा कि हम सभी एकजुट हैं। हमारे बीच किसी तरह के झगड़े की झूठी खबर को फैलाया गया था। बता दें कि मध्य प्रदेश में पांच राज्यों के साथ चुनाव होने हैं। राज्य में 17 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

    खबरें और भी

    उल्लेखनीय है कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40.89 फीसदी वोट मिला था। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 114 सीटें जीती थीं, जबकि दूसरे नंबर पर रही बीजेपी ने 109 सीटें जीती थी। बीजेपी का वोट शेयर 41.02 फीसदी था।

    यह भी पढ़ें- 'NOTA के विकल्प पर EC करे पुनर्विचार' सीएम बघेल बोले- EVM में नहीं होना चाहिए इसका विकल्प