Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: 'प्रदेश में 250 घोटाले करने वाली BJP सरकार की विदाई तय', MP के दमोह में बरसीं प्रियंका गांधी वाड्रा

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 12:55 PM (IST)

    MP Election 2023 मध्य प्रदेश के दमोह में आयोजित एक रैली में प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा एमपी से बीजेपी सरकार की विदाई तय ...और पढ़ें

    MP Election 2023: MP के दमोह में बरसीं प्रियंका गांधी वाड्रा (फोटो कांग्रेस)
    MP Election 2023: MP के दमोह में बरसीं प्रियंका गांधी वाड्रा (फोटो कांग्रेस)

    HighLights

    1. MP के दमोह में प्रियंका गांधी ने रैली को किया संबोधित।
    2. प्रियंका गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना।

    पीटीआई, दमोह। मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दमोह पहुंची। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा एमपी से बीजेपी सरकार की विदाई तय है।

    दमोह में प्रियंका ने BJP पर साधा निशाना

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि मध्य प्रदेश बड़े बदलाव के लिए तैयार है। 225 महीने के शासन में 250 घोटाले करने वाली भ्रष्ट भाजपा सरकार जा रही है। भारी बहुमत से कांग्रेस आ रही है।

    एमपी में सिर्फ 21 लोगों को मिली नौकरियां- प्रियंका

    प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोजगार के मौके बेहद कम हैं, इसलिए यहां पलायन बहुत हो रहा है। पिछले 3 साल में मध्य प्रदेश की BJP सरकार ने सिर्फ 21 नौकरियां दी हैं।

    खबरें और भी

    जातिगत जनगणना के पक्ष में है कांग्रेस

    दमोह में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम कहते हैं कि जातिगत जनगणना करो। बिहार में जातिगत जनगणना कि गई है, जिसके अनुसार वहां 84 फीसदी जनता SC, ST और OBC है। लेकिन अगर आप नौकरियों में बड़े-बड़े पदों को देखेंगे कि इन समुदायों का प्रतिनिधित्व क्या है तो आप पाएंगे कि इतना प्रतिनिधित्व नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Amit Shah MP Visit: महाकाल मंदिर में आज दर्शन करेंगे अमित शाह, रोड शो कर चुनाव प्रचार को देंगे धार

    यह भी पढ़ें- MP Assembly election 2023: कहानी उस सीएम की, जिसने नेहरू के ऑफर को ठुकराया; कहा कि पहले बाप के नाम पर लगा कलंक हटाऊंगा