Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: मध्य प्रदेश में बजा चुनावी बिगुल, इस तारीख को डाले जाएंगे वोट; नामांकन कब से शुरू होगा?

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 01:18 PM (IST)

    MP Assembly Election 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य में कब मतदान और म ...और पढ़ें

    MP Assembly Election 2023 Date Announced: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान
    MP Assembly Election 2023 Date Announced: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान
    2. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
    3. अगले साल जनवरी में खत्म होगा विधानसभा का कार्यकाल

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। MP Assembly Election 2023: चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एमपी में कब वोटिंग होगी और किस तारीख को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

    मध्य प्रदेश में कब वोट डाले जाएंगे?

    चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव एक चरण में होगा।

    अधिसूचना कब जारी होगी?

    चुनाव आयोग के मुताबिक, अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। नामांकन की जांच 31 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार दो नवंबर तक नाम वापस ले सकते हैं।

    (मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार)

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या कहा?

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पांच राज्यों की कुल 679 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन राज्यों में कुल 16 करोड़ वोटर्स हैं। यहां 60 लाख से ज्यादा वोटर पहली बार मतदान करेंगे। आठ करोड़ से ज्यादा पुरुष वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 7.8 करोड़ है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें 23 तारीख तक संशोधन हो सकेगा।

    मध्य प्रदेश में कितने वोटर्स हैं?

    • मध्य प्रदेश में इस बार 64 हजार 523 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। पिछली बार इनकी संख्या 65 हजार 367 थी।
    • राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या पांच करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 हैं। इसमें से 75 हजार 304 सर्विस वोटर्स हैं।
    • एमपी में 18-19 साल के 11 लाख 29 हजार 513 वोटर्स हैं। 
    • राज्य में थर्ड जेंडर 1373, सीनियर सिटीजन छह लाख 53 हजार 640 और पीडब्ल्यूडी इलेक्टर्स पांच लाख पांच हजार 146 है।

    मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल कब खत्म होगा ?

    मध्य प्रदेश की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल अगले साल जनवरी में खत्म होगा। राज्य में इस समय भाजपा की सरकार है। शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: MP Election 2023: आदिवासी वोटबैंक पर BJP-कांग्रेस की नजर, PM Modi के बाद राहुल गांधी करेंगे दौरा

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम

    मध्य प्रदेश में पिछली बार 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 और भाजपा ने 109 जीतों पर जीत दर्ज की थी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हालांकि, मौजूदा समय में विधानसभा में भाजपा के 127 और कांग्रेस के 96 सदस्य हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगावत के बाद शिवराज सिंह चौहान मुख्मयंत्री बने थे।

    यह भी पढ़ें: MP Election: कैलाश विजयवर्गीय का ऑफर- 'जिस बूथ पर कांग्रेस को एक भी वोट नहीं, उसके अध्यक्ष को 51 हजार का इनाम'

    पिछली बार कब शुरू हुआ था नामांकन?

    पिछली बार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की शुरुआत दो नवंबर को हुई थी, जबकि मतदान 28 नवंबर को हुआ था। नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए गए थे।

    तीन करोड़ से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट

    पंजीकृत पांच करोड़ चार लाख 95 हजार 251 मतदाताओं में से विधानसभा चुनाव में तीन करोड़ 81 लाख 89 हजार 234 मतदाताओं ने वोट डाले थे। वोट प्रतिशत 75.63 रहा।

    छह अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी आयोग की बैठक

    बता दें कि छह अक्टूबर को दिल्ली में पर्यवेक्षकों की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दोनों चुनाव आयुक्त, जनरल ऑब्जर्वर, एक्सपेंडिचर और सिक्योरिटी ऑब्जर्वर भी शामिल हुए थे।