Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: इस समय चर्चा में क्यों हैं रिटायर IAS वेद प्रकाश शर्मा? कुछ ही दिन पहले भाजपा में हुए शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 12:43 PM (IST)

    मध्य प्रदेश में इस समय एक रिटायर आइएएस चर्चा में है जिसका नाम है- वेद प्रकाश शर्मा जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। वेद प्रकाश पर नरसिंहपुर में ...और पढ़ें

    मध्य प्रदेश में चर्चा में हैं आइएएस वेद प्रकाश शर्मा
    मध्य प्रदेश में चर्चा में हैं आइएएस वेद प्रकाश शर्मा

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश में चर्चा में हैं रिटायर आइएएस वेद प्रकाश शर्मा
    2. वेद प्रकाश ने कुछ ही दिन पहले ली भाजपा की सदस्यता
    3. वेद प्रकाश पर अपने पद का दुरुपयोग करने का लगा आरोप

    भोपाल, जागरण डिजिटल डेस्क। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होते ही उनके खिलाफ लोकायुक्त में दर्ज मामला चर्चा में आ गया है। सूचना के अधिकार के तहत यह मामला सामने आया है।

    वेद प्रकाश शर्मा पर क्या आरोप लगा है?

    दरअसल, वेद प्रकाश शर्मा पर नरसिंहपुर में कलेक्टर रहने के दौरान पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ 2022 में लोकायुक्त में मामला दर्ज कराया गया था, जिसको लेकर जांच की जा रही है। 

    माना जा रहा है राजनीति में आने के बाद वेद प्रकाश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वे इस समय पश्चिम विधानसभा में सक्रिय हैं। वेद प्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने बेगूसराय के रहने वाले अपने रिश्तेदार रौनक सिंह को नियम के खिलाफ जाकर शस्त्र लाइसेंस दिलवाने के लिए फर्जी आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, वोटर आइडी कार्ड तैयार करवाए थे।

    जबलपुर में सक्रिय हैं वेद प्रकाश

    बता दें, वेद प्रकाश शर्मा रिटायर होकर जबलपुर में राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। वे हाल ही में भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक के दौरान पार्टी में शामिल हुए हैं। वे पश्चिम विधानसभा में अधिक सक्रिय हैं, जिसकी वजह से उन्हें टिकट का दावेदार भी माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    वेद प्रकाश ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर क्या कहा?

    अपने ऊपर लगे आरोपों पर वेद प्रकाश ने कहा- मैं अभी राजनीति में सक्रिय हुआ हूं। भाजपा की सदस्यता ली है, जिससे विपक्ष में हड़कंप मचा है। विरोधी षडयंत्र कर रहे हैं। लोगों को पता है कि जबलपुर में डुमना हो या लेफ्ट टर्न निर्माण से जुड़े विकास कार्य, इन सभी में शिकायत होती है। यह मामला भी पूरी तरह से राजनीतित षड्यंत्र है।

    'वेद प्रकाश से जुड़ा मामला पुराना है' 

    एसपी लोकायुक्त संजय साहू ने कहा कि वेद प्रकाश से जुड़ा मामला पुराना है। उसमें पहले ही प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अभी उस मामले में कोई अपडेट नहीं है।