Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: 'BJP को दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती', CM शिवराज ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 07:47 AM (IST)

    सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि जब अपनी सरकार होती है तो गरीब का कल्याण होता है। हमारी सरकार सवा साल के लिए नही थी तो किस तरह से कल्याणकारी योजनाओं को बंद ...और पढ़ें

    BJP को दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती: शिवराज (फाइल फोटो)
    BJP को दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती: शिवराज (फाइल फोटो)

    बैतूल, जेएनएनः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार देर रात्रि में सारनी के आफिसर्स क्लब में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चाे, प्रकोष्ठों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सरकार की योजनाएं प्रत्येक गरीब तक पहुंची है।

    सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन हितग्राहियों से सतत संपर्क बनाए रखें। भाजपा की जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश सहित जिले के हर परिवार में भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही हैं। बूथ स्तर के पदाधिकारी इन हितग्राहियों से ही सतत संवाद बनाए रखें।

    भाजपा को दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकती। चौहान ने बूथ समिति की महत्ता को बताते हुए पन्ना प्रमुख और त्रिदेव को भी सक्रिय रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब अपनी सरकार होती है तो गरीब का कल्याण होता है। हमारी सरकार सवा साल के लिए नहीं थी तो किस तरह से कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया था। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को निशाने पर रखा जाता था। आज हमारी सरकार है।

    हम सबके साथ समान व्यवहार करते हैं। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला से मंडल से लेकर बूथ तक संगठन संरचना को लेकर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के बाद सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में हमारा एक ही प्रत्याशी होगा और वह होगा भाजपा का कमल का फूल।

    आज से ही हमें हर मतदाता के बीच पहुंचेंगे और उन्हें भाजपा के परिवार से जोडने की कोशिश करेंगे। चौहान ने स्वयं का उदारहण बताते हुए कहा कि सुबह 5.30 बजे उठकर काम पर लग जाता हूं। हर कार्यकर्ता को हर पदाधिकारी को भाजपा की सरकार बनाने के लिए एक जुट होना है।

    खबरें और भी

    भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए जिले में चल रही पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।

    बैठक के दौरान मंच पर सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ,पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, नपाध्यक्ष किशोर बरदे, जिला महामंत्री कमलेश सिंह , राहूल चौहान ,सुधाकर पंवार मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने एवं आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने व्यक्त किया।