विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Congress Manifesto: क्‍या चुनावी वैतरणी में 'गइया' पार लगाएगी कांग्रेस की नैया? BJP की योजनाओं की भी निकाली काट

By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
Published: Tue, 17 Oct 2023 03:42 PM (IST)

MP Congress Manifesto 2023 कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं किसानों और युवाओं पर फोकस किया है। इस घोषणापत्र में ...और पढ़ें

MP Congress Manifesto 2023 कांग्रेस का घोषणापत्र जारी।
MP Congress Manifesto 2023 कांग्रेस का घोषणापत्र जारी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। MP Congress Manifesto 2023 मध्यप्रेदश में चुनावी बिगुल बजते ही सभी पार्टियों ने जनता से चुनावी वादों की झड़ी लगा दी हैं। भाजपा जहां एक बार फिर विकास को मुख्य मुद्दा बना रही है, तो वहीं कांग्रेस महिलाओं, किसानों और युवाओं पर फोकस कर रही है। इस बीच आज कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। 

इस घोषणापत्र में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के वादों का तोड़ निकालने की कोशिश की है, तो वहीं गाय के नाम पर धार्मिक कार्ड भी खेला है। आइए जानते हैं गाय से जुड़े कौन से वादे हैं, जिनसे कांग्रेस अपनी नैया पार लगाना चाहती है।

कांग्रेस ने गोधन को लेकर किए ये वादे 

  • मध्‍यप्रदेश में भी छत्तीसगढ़ वाली योजनाएं लागू करने का वादा किया। 
  • नंदिनी गोधन योजना प्रारंभ की जाएगी। 
  • 2 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी।
  • कांग्रेस ने पिछली सरकार में 1000 गौशालाएं शुरू की थी, जिन्‍हें दोबारा शुरू किया जाएगा।
  • राज्य में गो ग्रास अनुदान बढ़ाया जाएगा।

गाय के दयनीय हालात को बनाया मुद्दा

भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने गाय के दयनीय हालात को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि शिवराज सरकार ने भी गाय को लेकर घोषणा की थी, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं है। इस बार भाजपा ने गौमाता संरक्षण को लेकर कोई बात नहीं की, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को लपक बैठी है। 

मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से जारी घोषणापत्र में 59 विषय, 225 मुख्य बिंदू और 1290 वादे हैं। इनमें कुछ नए वादे किए गए हैं तो कुछ भाजपा सरकार की योजनाओं को मात देने के लिए कुछ वैसी ही योजनाओं का प्रस्‍ताव दिया गया है।

BJP की योजनाएं 

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 
  • मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना 
  • मुख्‍यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

कांग्रेस का वचनपत्र  

  • कर्मचारी और अधिकारियों का बीमा कराएंगे।
  • मेरी बिटिया रानी योजना 
  • बेटियों के विवाह के लिए नई योजना- एक लाख एक हजार रुपये दिए जाएंगे। 
  • किसानों के अनाज की खरीद, बिजली मुफ्त, गोबर खरीदा जाएगा।