Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: आलीराजपुर में दो विधानसभा सीटें, कांग्रेस ने एक से देवर तो दूसरे से भाभी को दिया टिकट

    By Abhinav AtreyEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 08:54 PM (IST)

    MP Chunav 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के साथ में वरिष्ठ ...और पढ़ें

    वेस्ता पटेल की राजनीतिक विरासत संभाल रहा है परिवार
    वेस्ता पटेल की राजनीतिक विरासत संभाल रहा है परिवार

    HighLights

    1. आलीराजपुर में से वर्तमान विधायक मुकेश पटेल को टिकट
    2. कांग्रेस ने जोबट से भाभी सेना महेश पटेल उम्मीदवार बनाया
    3. सेना पटेल आलीराजपुर नगर पालिका की अध्यक्ष
    4. वेस्ता पटेल की राजनीतिक विरासत संभाल रहा परिवार

    डिजिटल डेस्क, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के साथ में वरिष्ठ नेताओं के नाम नाम भी शामिल हैं। इसी में आदिवासी बहुल जिला आलीराजपुर की राजनीति में पहली बार एक नया संयोग बना है। कांग्रेस ने जिले की दोनों सीट पर एक ही परिवार के दो उम्मीदवार को टिकट दिया है।

    दरअसल, कांग्रेस ने रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन मध्य प्रदेश के लिए लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में आलीराजपुर की दोनों विधानसभा सीटों से पटेल परिवार के दो सदस्यों को टिकट दिया गया है। आलीराजपुर से वर्तमान विधायक मुकेश पटेल को टिकट दिया गया है, जबकि जोबट से उनकी भाभी सेना महेश पटेल उम्मीदवार बनाया गया है। 

    वेस्ता पटेल की राजनीतिक विरासत संभाल रहा परिवार

    दोनों उम्मीदवारों को राजनीति पूर्व विधायक और क्षेत्र में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्व. वेस्ता पटेल विरासत में मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाने वाले पटेल परिवार के कई सदस्य राजनीति में सक्रिय हैं। परिवार के सदस्य कांग्रेस पार्टी में संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के साथ ही कई अहम पदों पर भी रहे हैं।

    सेना पटेल आलीराजपुर नगर पालिका की अध्यक्ष

    साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने मुकेश पटेल को टिकट दिया था और उन्होंने जीत हासिल की थी। इस बार फिर पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है। वहीं, उनकी भाभी सेना महेश पटेल आलीराजपुर नगर पालिका की अध्यक्ष हैं, जो जोबट विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं।

    खबरें और भी

    मुकेश पटेल का राजनीतिक सफर

    46 साल के मुकेश पटेल कांग्रेस संगठन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। नगर पालिका आलीराजपुर में पूर्व पार्षद, कृषि उपज मंडी में पूर्व सदस्य रहने के साथ में वह वर्तमान में आलीराजपुर के विधायक हैं। पिछला चुनाव उन्होंने बीजेपी के नागर सिंह चौहान को हराकर जीता था। इस बार भी पटेल और चौहान आमने सामने हैं।

    सेना महेश पटेल का राजनीतिक सफर

    वहीं, 26 साल की सेना महेश पटेल साल 2005 से 2010 तक नगर पालिका पार्षद रहीं हैं और 2012 से 2017 नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2022 में हुए चुनाव में वे एक बार फिर नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई हैं। उनके पति महेश पटेल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं।

    ये भी पढ़ें: MP चुनाव में अब सरकारी सेवक भी आजमा रहे किस्मत, इस्तीफा देकर SI भीलर सिंह ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की मुश्किलें