Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: अमित शाह आज धार और इंदौर में फूकेंगे बिगुल, एमपी के हर बूथ पर होगा कमल दीपावली का आयोजन

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 06:48 AM (IST)

    MP Election 2023 शाह दोपहर 12.30 बजे धार जिले की मनावर के लाइंस स्कूल के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.15 बजे गंधवानी विधानसभा के अवल्दा ...और पढ़ें

    MP Election 2023: अमित शाह आज धार और इंदौर में फूकेंगे बिगुल
    MP Election 2023: अमित शाह आज धार और इंदौर में फूकेंगे बिगुल

    HighLights

    1. अमित शाह आज धार और इंदौर में करेंगे चुनावी सभाएं
    2. हर बूथ पर होगा कमल दिपावली का आयोजन

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को धार एवं इंदौर जिलों के प्रवास पर रहेंगे। शाह चार जनसभाएं और एक रथसभा को संबोधित करेंगे। शाह दोपहर 12.30 बजे धार जिले की मनावर के लाइंस स्कूल के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.15 बजे गंधवानी विधानसभा के अवल्दा में रथसभा, दोपहर 3.10 बजे बदनावर विधानसभा के मंडी प्रागंण में जनसभा, शाम 5.15 बजे धार के किला मैदान में जनसभा और शाम 6.45 बजे इंदौर जिले की देपालपुर विधानसभा के बेटमा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

    64 हजार 523 बूथों पर होगा आयोजन

    वहीं दूसरी ओर दीपावली से एक दिन पहले शनिवार को भाजपा मध्य प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर कमल दीपावली मनाएगी। प्रदेश के 64 हजार 523 बूथों पर यह आयोजन होगा। जिला स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है। बूथ कार्यकर्ता आमजन के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे और एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देंगे। भोपाल जिले के बैरागढ़ में आयोजित कमल दीपावली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

    नड्डा के बूथ पर बनेगी कमल दीपावली

    नड्डा भोपाल के बूथ पर मनाए जानी वाली कमल दीपावली में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और दीपावली की बधाई देंगे। इसके अलावा अलग-अलग जिला मुख्यालयों में भी पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आयोजन के लिए पार्टी ने सातों मोर्चा और प्रकोष्ठों की भी जिम्मेदारी तय की है। महिला मोर्चा लाड़ली बहनों से संपर्क कर कमल दीपावली मनाएगी और युवा मोर्चा के युवाओं को साथ लेकर दीप जलाएंगे और उन्हें पार्टी की विचारधारा से भी अवगत कराएंगे।

    यह भी पढ़ें- MP Election 2023: एमपी की वह सीट जिस पर शिवराज और कमलनाथ की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर, क्या है इसका सियासी गणित?

    खबरें और भी